फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Container entering no-entry gate crushes two women, they die

Agra News: नो-एंट्री में घुसे कंटेनर ने दो महिलाओं को रौंदा, मौत

Fri, 28 Feb 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Container entering no-entry gate crushes two women, they die
मैनपुरी/कुरावली। शहर के करहल चौराहा से नो-एंट्री में घुसे कंटेनर चालक ने पुलिस की पकड़ से बचने के लिए सड़क पर मातम पसरा दिया। दो महिलाओं को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक मृतका की बहू और नातिन को भी कंटेनर चालक ने रौंद दिया। दोनों सैफई पीजीआई में गंभीर हालत में भर्ती हैं। कंटेनर चालक को पुलिस की छह गाड़ियों ने जीटी रोड हाईवे पर एटा जिले के आसपुर टोल प्लाजा से आगे पकड़ा। चालक नशे में धुत पाया गया।
विज्ञापन


घटना शाम साढ़े चार बजे की है। इटावा से आया कंटेनर करहल चौराहा पर नो एंट्री को तोड़ता हुआ शहर के अंदर घुसा। उसे पकड़ने को पुलिस ने पीछा किया। तभी राधारमन रोड पर ईशन नदी चौराहा के 100 मीटर पहले पैदल जा रही महिला तारा देवी (45), उनकी बहू रिंकी और 9 माह की नातिन द्रौपदी को रौंद दिया। तारा देवी की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद भी वह रुका नहीं। कुरावली रोड पर कंटेनर को दौड़ाकर ले गया। पीछे पुलिस लगी थी। भागते हुए कंटेनर चालक ने कुरावली थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर मलिखान सिंह की प्रतिमा के पास बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर पति अश्वनी प्रताप के साथ सवार गांव खिरिया पीपल निवासी दिव्या (24) छिटककर गिर गई। उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद आगे जाकर कुरावली थाने के पास एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। वह भी घायल हो गया। इसके बाद एटा जिले की सीमा में प्रवेश कर गया। जीटी रोड पर आसपुर टोल प्लाजा के बैरियर को तोड़ते हुए ऑटो में टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ा। मैनपुरी पुलिस की सूचना पर एटा के मलावन थाना की पुलिस ने घेराबंदी कर कंटेनर को रोका। चालक को हिरासत में लेने के बाद मैनपुरी पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने कंटेनर को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed