{"_id":"658287ad5a122d1a3b06bcab","slug":"container-collides-with-ambulance-taking-pregnant-woman-to-hospital-in-agra-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में कंटेनर ने मारी टक्कर, आरोपी चालक गाड़ी खड़ी करके फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में कंटेनर ने मारी टक्कर, आरोपी चालक गाड़ी खड़ी करके फरार
Wed, 20 Dec 2023 12:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:11 PM IST
सार
आगरा में गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में कंटेनर ने टक्कर मार दी। जब तक लोग पहुंचते आरोपी चालक गाड़ी खड़ी करके भाग गया।
विज्ञापन
Agra: गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में कंटेनर ने मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आरोपी चालक गाड़ी खड़ी करके फरार हो गया। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
हादसा बाईपास थाना क्षेत्र के राजाखेड़ा रोड स्थित घड़ी के पास हुआ। दरअसल, मूल रूप से शमसाबाद थाना क्षेत्र के चंदीपुरा गांव निवासी महिला को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन सरकारी एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जा रहे थे। घड़ी के पास भूसा लदे कंटेनर ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: चला अभियान तो बिजलीघर चौराहे की बदल गई सूरत, 27 के चालान और 16 ऑटो किए गए सीज
विज्ञापन
हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। आरोपी चालक गाड़ी खड़ी करके भाग गया। गनीमत रही कि गर्भवती व परिजन सही सलामत रहे। एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद दूसरी एंबुलेंस बुलाकर गर्भवती को अस्पताल भेज दिया गया।