सनसनीखेज: फिरोजाबाद में ठेकेदार ने उधारी के विवाद में श्रमिक को जिंदा जलाकर मार डाला
फिरोजाबाद जिले में उधारी के विवाद में श्रमिक को जिंदा जला दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने चूड़ी ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां उधारी के रुपये न लौटने पर चूड़ी ठेकेदार ने श्रमिक को जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं।
रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लालपुर निवासी इकरार(36) रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला ताड़ो वाली बगिया निवासी चूड़ी ठेकेदार कमालुद्दीन उर्फ कमालू के पास मजदूरी करता था। इकरार ने कमालू से 1 लाख 64 हजार रुपये उधार लिए थे।
वापस नहीं कर पाया था रकम
इकरार यह वापस नहीं कर सका था। इसी के चलते कमालू कई बार इकरार के साथ मारपीट कर चुका था। इकरार के भाई सौराव ने बताया कि कमालू की पिटाई के डर से इकरार तीन दिन पूर्व आगरा अपनी मौसी के घर चला गया था।
बंधक बनाकर श्रमिक को जिंदा जलाया
गुरुवार को कमालू अपने साथियों के साथ इकरार को आगरा से पकड़ लिया। उसको अपने घर में बंधक बना लिया। आरोप है कि उसकी पिटाई कर देर शाम केरोसिन डालकर आग लगा दी। इसके बाद गंभीर हालत में उसे बहन जायरीन के दरवाजे पर छोड़कर भाग गए।
परिजन इकरार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। यहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
आगरा में दर्दनाक हादसा: लिफ्ट के आने से पहले खुला गेट, पांचवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत
सौराव की तहरीर पर कमालू उर्फ कमरुउद्दीन, महराज, हाजी भूरा व नौसे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि युवक की हत्या रुपये के लेनदेन में की गई है। मुकदमा रामगढ़ थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।