{"_id":"69e307f62f070fedae0bb840","slug":"consumer-commission-orders-apple-india-to-pay-for-damaged-iphone-or-provide-a-new-device-2026-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आईफोन टूटने के बाद भी नहीं हुआ सही, अब पूरी रकम चुकाएगी कंपनी; उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आईफोन टूटने के बाद भी नहीं हुआ सही, अब पूरी रकम चुकाएगी कंपनी; उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फैसला
Sat, 18 Apr 2026 09:56 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 18 Apr 2026 09:56 AM IST
सार
आगरा के उपभोक्ता आयोग ने क्षतिग्रस्त आईफोन की मरम्मत न करने पर एप्पल इंडिया को 45 दिन में कीमत ब्याज सहित लौटाने या नया फोन देने का आदेश दिया। साथ ही कंपनी को मानसिक उत्पीड़न और मुकदमे के खर्च के लिए 15 हजार रुपये अतिरिक्त देने को कहा गया है।
विज्ञापन
court new
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोबाइल की कंपनी से बीमा होने के बाद भी क्षतिग्रस्त आईफोन की मरम्मत नहीं की गई। पीड़ित ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में वाद दायर किया। आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार और सदस्य राजीव कुमार ने प्रबंधक-मैनेजिंग डायरेक्टर मे. एप्पल इंडिया कंपनी को यह आदेश दिया है कि वह 45 दिन के भीतर मोबाइल की कीमत 6 प्रतिशत ब्याज सहित अदा करें या नया मोबाइल दें। साथ ही मानसिक उत्पीड़न और वाद व्यय के 15 हजार रुपये अलग से देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना हरीपर्वत क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अतुल जैन ने आयोग में वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि 18 मई, 2022 को उन्होंने सदर से 1.28 लाख रुपये में आईफोन 13 प्रो खरीदा था। साथ ही केयर प्लस योजना की कंपनी से पालिसी ली थी। जिसकी अवधि 10 मई, 2024 तक थी, 2 मई, 2024 को फोन हाथ से गिर गया। उसकी स्क्रीन टूट गई। जिसकी सूचना कंपनी के सर्विस सेंटर में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसी दिन मरम्मत के लिए 8900 रुपये देकर मोबाइल सर्विस सेंटर पर जमा करा दिया। 4 दिन में ठीक कर वापस देने का वायदा किया। 8 मई, 2024 को फोन वापस दे दिया। कहा कि मोबाइल की मरम्मत पालिसी के तहत नहीं हो सकती है। कंपनी में शिकायत कर ई-मेल भी किया। इसके बाद भी कंपनी वालों ने न मोबाइल ठीक किया न बदलकर दिया था।