फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construction work is not allowing cancer victim to be accused

Agra News: कैंसर पीड़ित को आरोपी नहीं करने दे रहे निर्माण कार्य

Wed, 17 Jul 2024 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Jul 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
Construction work is not allowing cancer victim to be accused
कैंसर पीड़ित को आरोपी नहीं करने दे रहे निर्माण कार्य
विज्ञापन

मैनपुरी। चार भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका है। एक कैंसर पीड़ित भाई जब अपनी भोगांव रोड स्थित जगह पर निर्माण करना चाहता है तो आरोपी उसे रोक देते हैं और झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। जबकि जगह का विधिवत कुरा बंटवारा भी हो चुका है। पीड़ित ने बताया कि उसे इलाज के लिए रुपये की जरूरत है, लेकिन रसूखदार लोग जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।

कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि वह चार भाई हैं। उनके बीच 18 बीघा जमीन का चार भाइयों के बीच बंटवारा हो चुका है। अब उनके हिस्से की जमीन पर बडे़ भाई अपने कुछ रसूखदार लोगों के साथ मिल कर कब्जा करना चाहते हैं। वह जब जमीन पर निर्माण कार्य करने जाते हैं तो उन्हें रोक देते हैं। विरोध करने पर झगड़ा फसाद पर आमादा हो जाते हैं। श्रीकृष्ण ने बताया कि वह कैंसर रोग से पीड़ित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed