{"_id":"604d05378ebc3e58fe368b77","slug":"construction-work-is-going-on-even-after-the-court-adjournment-order-mainpuri-news-agr4845115137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट स्थगन आदेश के बाद भी हो रहा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट स्थगन आदेश के बाद भी हो रहा निर्माण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भंत में पौने दो बीघा जमीन पर निर्माण कार्य रोक के बावजूद विपक्षी निर्माण कार्य करा रहे हैं। मामले की जानकारी होने के बाद वादी पक्ष की ओर से उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर काम रुकवाने की मांग की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भंत निवासी नरेंद्र कुमार का एक करीब पौने दो बीघा का पट्टा जूनियर हाईस्कूल के सामने है। 19 जुलाई 2017 को जिलाधिकारी ने पट्टा निरस्त कर दिया था। इस आदेश के विरुद्घ नरेंद्र ने न्यायालय आयुक्त आगरा मंडल में वाद दायर किया था। 10 मार्च 2021 को न्यायालय की ओर से विवादित भूमि पर 10 जून तक यथास्थिति बनाए रखे जाने का आदेश पारित किया गया था।
इसके बाद भी विपक्षी यहां निर्माण कार्य करा रहे हैं। जानकारी होने के बाद नरेंद्र ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि सचिव के आदेश को नजरंदाज करते हुए निर्माण कार्य आदि कराया जा रहा है। इसे तुरंत रुकवाया जाए। शनिवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। संवाद