{"_id":"69b5d43e8989779d520d73c6","slug":"construction-resumes-at-the-foothills-of-utangan-revenue-team-halts-work-agra-news-c-421-1-khe1002-3538-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: उटंगन की तलहटी में फिर निर्माण शुरू, राजस्व टीम ने रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: उटंगन की तलहटी में फिर निर्माण शुरू, राजस्व टीम ने रुकवाया काम
Sun, 15 Mar 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 15 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
खेरागढ़। उटंगन नदी की तलहटी में बाउंड्री वाल लगाने का मामला शनिवार को फिर से कस्बा में चर्चा का विषय बन गया। सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो नदी की तलहटी में निर्माण कार्य होते देखने पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी एवं एसडीएम ऋषि राव को सूचना दी।दोपहर को पहुंची राजस्व टीम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
बतादें कि कस्बा से बिल्कुल सट कर निकलने बाली उटंगन नदी का अस्तित्व खतरे में है। नदी की बेशकीमती भूमि पर कुछ रसूखदारों की नजर पड़ चुकी है। स्थानीय ग्रामीण मनोज सिंह,संजय का कहना है कि रसूखदार नियमों को ताक पर रख कर तलहटी में बाउंड्रीवाॅल का निर्माण कार्य कर अवैध कब्जा कर रहे हैं। एसडीएम खेरागढ़ ऋषि राव ने बताया ग्रामीणों ने निर्माण की सूचना दी थी। राजस्व टीम मौके पर भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। सिंचाई विभाग एवं राजस्व की तुम बनाकर पैमाईश कराई जाएगी। नियमानुसार पैमाईश होने तक कोई निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।