{"_id":"682973ee86f22f542c049303","slug":"construction-of-second-corridor-is-in-full-swing-metro-will-run-till-agra-college-in-24-months-2025-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज...पहला पिलर हुआ तैयार, 24 महीने में आगरा कॉलेज तक चलेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज...पहला पिलर हुआ तैयार, 24 महीने में आगरा कॉलेज तक चलेगी मेट्रो
Sun, 18 May 2025 11:16 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 18 May 2025 11:16 AM IST
सार
आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य तेजी से चल रहा है। दूसरे काॅरिडोर पर भी निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस काॅरिडेर को पूरा होने में करीब 30 महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर का कार्य तेज कर दिया है। पहला पिलर बन गया है और इस पर पियर कैप रख दिया है। इसी पर यू-गर्डर लगाए जाते हैं। दो साल में आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
यूपीएमआरसी का दूसरा कॉरिडोर एलिवेटेड है और ये आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसकी दूरी करीब 16 किमी है और 14 स्टेशन हैं। टेंडर देरी होने के चलते इसका कार्य पिछड़ गया था। ऐसे में यूपीएमआरसी ने इस कॉरिडोर के लिए अलग से डौकी में कास्टिंग यार्ड बनाया, जहां पर पियर कैप, यू-गर्डर का निर्माण किया जा रहा है।

आगरा कैंट पर पिलर पर कैप लगाई गई है। इसका वजन 65 टन है और लंबाई 9.6 मीटर, चौड़ाई 2.9 मीटर और गहराई 1.8 मीटर है। इस पर ही यू-गर्डर स्थापित किया जाता है। इसको लगाने के लिए 400 टन की क्षमता वाली क्रेन का इस्तेमाल किया गया है।
यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि दूसरे कॉरिडाेर को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। आगरा कॉलेज तक निर्माण में 24 महीने और कालिंदी विहार तक बनने में 30 महीने का समय लगेगा। आगरा कॉलेज स्टेशन को जंक्शन बनाया जा रहा है, जिससे दोनों कॉरिडोर की कनेक्टविटी होगी।