फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construction of paved road till Consumer Commission.

Agra News: उपभोक्ता आयोग तक हो रहा पक्के मार्ग का निर्माण

Sat, 23 Sep 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Sep 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Construction of paved road till Consumer Commission.
मैनपुरी। दीवानी परिसर में जलभराव से वकीलों सहित वादकारियों को अब निजात मिलेगी। दीवानी के मुख्य मार्ग से जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग तक जाने वाले कच्चे मार्ग को पक्का बनाया जा रहा है। मार्ग के दोनों ओर जलनिकासी के लिए नालियां भी बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन


दीवानी परिसर में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश होने पर जलभराव हो जाता था। जलभराव के बीच से होकर ही वकील और वादकारी गुजरते थे। दीवानी के मुख्य मार्ग से जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग तक जाने वाला मार्ग कच्चा होने के कारण इस मार्ग पर जलभराव के साथ ही कीचड़ बढ़ जाता था। इससे वादकारियों सहित वकीलों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


वकीलों और वादकारियों की समस्या को देखते हुए उपभोक्ता आयोग के चेयरमैन एसबी पांडेय द्वारा जिला जज और डीएम को समस्या का समाधान कराने के लिए पत्र भेजा गया था। इसके बाद कच्चे मार्ग पर काम शुरू कराया गया है। कच्चे मार्ग को पक्का कराकर जलनिकासी के लिए पक्के मार्ग के दोनों ओर नालियां भी बनवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed