फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construction material businessman beaten with sticks

Agra News: निर्माण सामग्री व्यापारी को लाठी डंडों से पीटा

Fri, 24 Nov 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Construction material businessman beaten with sticks
अमांपुर। कस्बा के कासगंज रोड पर शुक्रवार की सुबह प्रधान ने बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी पर प्लाॅट के विवाद में जान लेवा हमला किया। लाठी -डंडों से उसकी पिटाई कर दी। व्यापारी की हालात गंभीर है। डाक्टरों ने घायल व्यापारी को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया। जहां उसका उपचार चल रहा। व्यापारी के परिजन ने प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा के शास्त्रीनगर निवासी अमन गुप्ता पुत्र सुधीर कुमार अपने भाई निखिल गुप्ता के साथ कासगंज रोड स्थित अपनी श्री बिहारी जी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर बैठ था। तभी वहां नगला हाथी ग्राम प्रधान अतुल कुमार वर्मा, कालीचरन वर्मा, भूरा वर्मा पुत्रगण माहौर सिंह निवासी नगला हाथी के साथ चार-पांच अन्य लोगों पहुंच गए। व्यापारी और प्रधान के बीच प्लाॅट को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। इसको लेकर शुक्रवार को दोनों के बीच कहासुनी हो गई। प्रधान पक्ष ने अमन गुप्ता और निखिल गुप्ता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दिया। इस हमले में अमन गुप्ता को गंभीर चोट आई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

निखिल गुप्ता ने बताया कि कालीचरन ने अमन गुप्ता को जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी बंदूक से फायर किया, लेकिन गोली मिस हो गई। इस पर वह जान बचकर भागने का प्रयास किया, लेकिन कालीचरन ने बंदूक की बट से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे उसके सिर से खून बहने लगा। इसके बाद उसके अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। सभी उसके पकड़ लिए इसके बाद पिटाई कर घसीटते हुए सड़क तक लाए। सड़क पर व्यापारी के अधमरा होने पर सभी छोड़कर फरार हो गए। घायल भाई को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर किया हैं। अभी वह बोलने की हालत में नहीं है। प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी के साथ हुई मारपीट की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएंगी। मामले की जांच की जा रही है।- यतींद्र प्रताप सिंह कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed