{"_id":"692a0cb567838f36170b8b93","slug":"construction-destroys-parking-system-municipal-corporation-to-recover-losses-from-metro-agra-news-c-25-1-agr1067-927437-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निर्माण से पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, नगर निगम करेगा मेट्रो से नुकसान की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निर्माण से पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, नगर निगम करेगा मेट्रो से नुकसान की वसूली
विज्ञापन
आगरा। एमजी रोड और हाईवे पर मेट्रो निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। मनमानी बैरिकेडिंग की वजह से नगर निगम की कई पार्किंग अस्थायी रूप से बंद या बाधित हो गई हैं। इससे निगम के राजस्व पर सीधा असर पड़ा है। अब इस नुकसान की भरपाई के लिए नगर निगम मेट्रो से वसूली करेगा।
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि मेट्रो कार्यों के कारण निगम को हो रही वित्तीय हानि की वसूली यूपी मेट्रो रेल काॅरपोरेशन से की जाएगी। इस संबंध में निगम प्रशासन मेट्रो रेल काॅरपोरेशन को पत्र भी भेज रहा है। बताया कि एमजी रोड, भगवान टाकीज, अंजना सिनेमा, राजामंडी-एसएन इमरजेंसी, वाटरवर्क्स सहित कई क्षेत्रों में पार्किंग पॉइंट पार्किंग स्थल पर मेट्रो के बैरिकेड करने की वजह से बंद हो चुके हैं। वहीं, मनमाने स्थानों पर वाहनों के खड़े होने से जाम की समस्या खड़ी हो गई है। भगवान टाॅकीज चौराहे पर अब सिटी बसों के खड़े होने के लिए भी जगह नहीं है, जिसके कारण उन्हें फ्लाईओवर के नीचे रोका जा रहा है। इससे जाम और बढ़ रहा है।
-वर्ज़न
एमजी रोड और हाईवे पर मेट्रो की बैरिकेडिंग और सड़क चौड़ीकरण के कारण यदि नगर निगम को राजस्व का नुकसान होगा तो उसकी भरपाई मेट्रो रेल काॅरपोरेशन से की जाएगी। विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है और मेट्रो अधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
- अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त