फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construct immersion ponds for Durga idols on the banks of the Yamuna

Agra News: यमुना के घाटों पर बनाए दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कुंड

Sun, 18 Oct 2026 03:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Construct immersion ponds for Durga idols on the banks of the Yamuna
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए घाट का निरीक्षण करते नगर आयुक्त संतोष कुमार
आगरा। यमुना नदी के किनारे घाटों पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर निगम ने कुंड बनाए हैं। कैलाश मंदिर घाट, हाथीघाट और दशहरा घाट पर कुंड बनाने के साथ यहां बैरिकेडिंग की गई है। इनमें गंगाजल भरा जाएगा। शनिवार शाम नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार के साथ दशहरा और हाथी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्गों पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चूना छिड़काव और सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रामनवमी पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए यमुना नदी के घाटों पर कुंड बनाने के साथ नगर निगम विशेष इंतजाम कर रहा है। विसर्जन के दौरान नदी में गहराई में जाने से रोकने के लिए निगम ने कुंडों का निर्माण कराया है ताकि पानी में डूबने या बहने जैसी दुर्घटनाएं न हों। उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत नदी में सीधे मूर्ति विसर्जन के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मजबूत बैरीकेडिंग कराई जाएगी। घाटों को जाने वाले रास्तों पर विशेष सफाई अभियान चलाने, स्ट्रीट लाइटें लगाने और सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जेडएसओ आशुतोष वर्मा, राजीव बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed