फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   constable shot himself while talking to his wife on the phone in etah

एटा: कलक्ट्रेट में पत्नी से फोन पर बात करते समय सिपाही ने खुद को मारी गोली, आगरा रेफर

Sat, 09 Apr 2022 07:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Apr 2022 07:07 PM IST
सार

कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार दोपहर को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सिपाही ने खुद को गोली मार ली। उसके पेट में गोली लगी है। उसे आगरा रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
constable shot himself while talking to his wife on the phone in etah
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के कलक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार कार्यालय में तैनात एक सिपाही ने खुद को सरकारी रायफल से गोली मार ली। गोली मारते समय वह फोन पर पत्नी से बात कर रहा था। गंभीर स्थिति में उसे मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है।

विज्ञापन

 
इटावा जनपद के थाना सैफई के गांव कैशों निवासी करीब 24 वर्षीय अंकित कुमार वर्ष 2017 बैच का आरक्षी है। अंकित की पहली तैनाती मथुरा में हुई थी। एटा में उसकी तैनाती 16 सितंबर 2020 को हुई थी। अंकित तीन दिन पहले छुट्टी पर घर (गांव कैशों) गया था। 

विज्ञापन

शनिवार को ही आया था घर से 

सिपाही घर से शनिवार को ही वापस आया था। उसकी ड्यूटी कोषागार कार्यालय में लगाई गई थी। शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान उसने सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। जो उसके पेट के ऊपरी हिस्से में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुन अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह सहित सीओ सदर राघवेंद्र व कोतवाली नगर प्रभारी डीएन मिश्रा पहुंचे। चिकित्सक ने गंभीर स्थिति में सिपाही को आगरा रेफर कर दिया। 

108 पर नहीं उठा फोन

सिपाही के रेफर होने के बाद मेडिकल कॉलेज में मौजूद पुलिस कर्मियों ने 108 एंबुलेंस पर कॉल की। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर प्राइवेट एंबुलेंस से सिपाही को आगरा भेजा गया। वहीं सिपाही के साथ एक पुलिस की गाड़ी में तीन पुलिसकर्मी आगरा भेजे गए। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि सिपाही शनिवार को ही छुट्टी से लौटकर वापस आया है। घर में ही किसी सदस्य से बात करने के दौरान गोली मारी है। हालत गंभीर है, आगरा रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed