फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Constable posted in Mainpuri was busy guarding someone else's house theft took place in his own house

UP: मैनपुरी में तैनात सिपाही दूसरे के घर की सुरक्षा में था व्यस्त, खुद के घर में हो गई चोरी

Tue, 09 Jul 2024 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jul 2024 09:56 AM IST
सार

मैनपुरी में तैनात सिपाही के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर उसके घर के ताले तोड़कर 21.50 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। 
 

विज्ञापन
Constable posted in Mainpuri was busy guarding someone else's house theft took place in his own house
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-8 में चोरों ने मैनपुरी के कुरावली थाने में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल यादव के घर चोरी की। ताले तोड़कर 20 लाख के जेवरात और 1.50 लाख रुपये चोरी कर लिए। उनका परिवार शादी में गया था। सोमवार की रात घर लौटने पर घटना का पता चला। फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस काॅलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


 

राहुल यादव ने बताया कि छोटे भाई राघव यादव कानपुर कलेक्ट्रेट में हैं। वह खुद कुरावली थाने में तैनात हैं। बेटेश्वर में माता-पिता रहते हैं। पत्नी साधना के परिवार में शादी थी। वह मायके गई थीं। मां भी गांव चली गईं। वह 29 जून को मां को लेने गांव गए थे। घर में ताला लगा था। सोमवार रात को वह घर लौटे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने लोहे के दरवाजे का कुंडा काटकर घर में प्रवेश किया। कमरों के गेट के कुंडे तोड़े। इसके बाद 2 अलमारी और 3 संदूकों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। डेढ़ लाख रुपये नकदी भी चोरी करके ले गए। यह रकम जमीन खरीदने के लिए घर में रखी थी।

 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। खोजी कुत्ते की मदद से जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी फिंगर प्रिंट लिए हैं। थाना जगदीशपुरा पुलिस का कहना है कि काॅलोनी के सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed