फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Constable on election duty dies of brain hemorrhage

Agra News: चुनाव ड्यूटी में गए आरक्षी की ब्रेन हेमरेज से मौत

Wed, 22 May 2024 05:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 May 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Constable on election duty dies of brain hemorrhage
मैनपुरी।
विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बलरामपुर निवासी आरक्षी की झांसी में चुनाव ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। मंगलवार को शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल के बीच गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी को अंतिम विदाई दी गई। प्रभारी निरीक्षक व अन्य कर्मी मौजूद रहे।

दिनेश यादव (46) वर्तमान में अलीगढ़ के लोधा थाना में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। लोकसभा चुनाव में उनकी ड्यूटी झांसी में लगी थी। सोमवार को ड्यूटी के दौरान दिनेश की हालत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां पता चला कि आरक्षी को ब्रेन हेमरेज हुआ था। मौत की खबर जैसे ही गांव बलरामपुर पहुंची तो परिजन में चीख पुकार मच गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को झांसी पुलिस लाइन से आरक्षी को राजकीय सम्मान के अंतिम विदाई दी गई। इसके बाद शव पैतृक गांव बलरामपुर लाया गया। यहां स्थानीय पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर आरक्षी अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed