फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Constable misdeed a woman and also forced her to have abortion In Agra

दोस्ती, दुष्कर्म और दरिंदगी: केस में कार्रवाई का भरोसा देकर सिपाही आया करीब... फिर विश्वास जीत कर बना हैवान

Sat, 17 Feb 2024 01:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 17 Feb 2024 01:15 PM IST
सार

महिला की तहरीर के आधार पर सिपाही योगेंद्र सिंह, जीजा विमलेश कुमार, पिता जगत सिंह और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Constable misdeed a woman and also forced her to have abortion In Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के सदर थाने में तैनात सिपाही ने महिला से शादी का वादा कर कई साल दुष्कर्म किया। गर्भपात भी कराया। ब्लैकमेल करने के लिए अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए थे। बाद में घर जाने का बहाना बनाकर धोखे से दूसरी शादी भी कर ली। पुलिस आयुक्त कार्यालय में पीड़िता के गुहार लगाने पर सदर थाने ने केस दर्ज किया गया है। सिपाही के साथ उसके पिता, मां और जीजा भी नामजद हैं।

विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि 2017 में उसकी शादी हुई थी। 2018 में एक बेटी हुई। पति व ससुराल वालों ने 2019 में मारपीट कर घर से निकाल दिया। सदर थाने में केस दर्ज कराया था। एक बार योगेंद्र बघेल नाम का सिपाही एक अन्य सिपाही के साथ घर पर मुकदमे के कागज लेकर आया। वहीं से उसने मोबाइल नंबर ले लिया। मैसेज भेजने लगा। जिस जिम में जाती थी, वहां आने लगा। कार्रवाई का भरोसा देकर दोस्ती कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सिपाही ने शादी का वादा किया। भरोसा जीतने के लिए अपने जीजा विमलेश से भी बात कराई। एक दिन सिपाही ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो, वीडियो बना लिए। गर्भवती होने पर पति बनकर लेडी लायल अस्पताल में गर्भपात भी कराया। 1.50 लाख रुपये भी ले लिए।

विज्ञापन

इसके बाद दिसंबर 2023 में वह अपने घर कानपुर के गांव सिहूरा भुरैयापुर गया। छुट्टी पर जाकर राजस्थान में दूसरी शादी कर ली। सदर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर सिपाही योगेंद्र सिंह, जीजा विमलेश कुमार, पिता जगत सिंह और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed