{"_id":"6016e5a58ebc3e089c29fb12","slug":"constable-demands-bribe-mainpuri-news-agr4787199109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पर घूस मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही पर घूस मांगने का आरोप
विज्ञापन
नवीगंज/बेवर। थाना क्षेत्र की नवीगंज चौकी पर एक दुकानदार को पकड़ लाने के बाद उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि एक सिपाही ने तीन हजार रुपये लिए। रविवार को उक्त मामले में हिंदूवादी संगठन के लोग पीड़ित के साथ चौकी पर पहुंचे। पीड़ित को घूस लेकर छोड़े जाने की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई।
नवीगंज चौकी क्षेत्र निवासी सुहासनील नवीगंज में कॉस्मेटिक की दुकान किए हुए है। शनिवार को वह दुकान पर बैठा था। तभी जनपद फर्रुखाबाद के गांव सिनौड़ा निवासी एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ वहां आया। आते ही उसने सुहासनील को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को चौकी पर ले गए। सुहासनील का आरोप है कि चौकी पर उसकी पिटाई की गई। एक सिपाही ने उसे छोड़ने के लिए तीन हजार रुपये की घूस ली। पुलिसकर्मियों ने विपक्षी से समझौता करने का दबाव भी बनाया।
चौकी से छूट कर आने के बाद सुहासनील सह गौ-रक्षा प्रमुख प्रखंड बेवर से मिला। चौकी पर की गई पिटाई व घूस लिए जाने की जानकारी दी। इसके बाद बजरंग दल के जिला संयोजक धन्नू पाठक, विश्व हिंदू परिषद ब्लॉक बेवर के प्रखंड अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी, बजरंग दल के जिला अखाड़ा प्रमुख विकास पाठक, विहिप ब्लॉक संयोजक शिवम गुप्ता, बजरंग दल नगर अध्यक्ष अंकित दुबे चौकी प्रभारी विजय वर्मा सिंह चंदेल से मिले। उन्हें चौकी के सिपाहियों द्वारा की गई कारगुजारी की जानकारी दी। वहीं मामले से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया।