{"_id":"67d25d82a2f34f77f20ae8a0","slug":"conspiracy-to-poison-married-life-did-such-a-thing-in-name-of-cousin-brother-she-became-ashamed-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादीशुदा जिंदगी में जहर घोलने की साजिश, चचरे भाई के नाम से किया ऐसा कारनामा; शर्म से पानी-पानी हो गई वो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादीशुदा जिंदगी में जहर घोलने की साजिश, चचरे भाई के नाम से किया ऐसा कारनामा; शर्म से पानी-पानी हो गई वो...
Thu, 13 Mar 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:53 AM IST
सार
आगरा में एक विवाहिता की शादीशुदा जिंदगी में जहर घोलने की घिनौनी साजिश की गई। उसके चचेरे भाई के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई गई। इसके बाद विवाहिता के एडिट किए हुए अश्लील फोटो पोस्ट कर दिए गए। मामले में थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के चचेरे भाई के नाम से एक युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद फोटो एडिट कर उसे पोस्ट किए। विवाहिता और उसके पति को मैसेज भेजकर धमकाया भी। पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि एक युवक ने उनके भतीजे के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। उनकी बेटी और भतीजे के फोटो एडिट कर पोस्ट कर दिए। बेटी की शादी तुड़वाने के लिए उसके पति को भेज दिए। सभी को मैसेज भेजकर धमकाया। साइबर सेल में शिकायत की।
जांच में आईडी बनाने वाले युवक का माेबाइल नंबर मिल गया। आरोपी जगनेर थाना क्षेत्र के बसई गांव का निवासी सतेंद्र था। वह उनका पहले से परिचित था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हैं। संवाद