{"_id":"6990e593439483725808c730","slug":"congress-workers-took-out-a-foot-march-in-protest-against-the-vb-jiramji-law-agra-news-c-364-1-ag11010-125186-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वीबी जीरामजी कानून के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली पैदल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वीबी जीरामजी कानून के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली पैदल यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कांग्रेस ने शनिवार को वीबी जीरामजी कानून के विरोध में मनरेगा बचाओ संग्राम वृहद पदयात्रा निकाली। सैकड़ोंं कांग्रेसियों ने जगनेर रोड मुल्ला की प्याऊ से धनौली तक पदयात्रा की। नए कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसे मजदूर विरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने कहा कि भाजपा दमनकारी नीति पर काम कर रही है। गरीबों के हक को कमजोर किया जा रहा है। जब तक मजदूरों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता, कांग्रेस वीबी जी राम जी कानून के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि प्रतिदिन कम से कम 400 रुपये की मजदूरी निश्चित की जानी चाहिए। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी, अनुज शर्मा, सतेंद्र दुबे, हेमंत चाहर, दीपक शर्मा, धर्मवीर शर्मा, अनिल कुमार, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।