{"_id":"5b376b144f1c1b264d8b92e9","slug":"congress-workers-protest-against-bjp-leader-sambit-patra-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी पर संबित पात्रा की टिप्पणी से कांग्रेसियों में उबाल, यहां घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी पर संबित पात्रा की टिप्पणी से कांग्रेसियों में उबाल, यहां घेरा थाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 30 Jun 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
थाने में प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा की टिप्पणी से कांग्रेसियों में उबाल है। एक चैनल पर डिबेट के दौरान संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर टिप्पणी की थी।
आगरा में कांग्रेसियों ने इसे लेकर शनिवार को जमकर हंगामा काटा। कांग्रेस कार्याकर्ताओं ने थाना घेरा और संबित पात्रा पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि पुलिस भाजपा प्रवक्ता पर मुकदमा नहीं दर्ज करेगी तो कांग्रेस आरपार की लड़ाई लड़ेगी और मुकदमा दर्ज न होने तक प्रदर्शन करेगी।

तहरीर देते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार संबित पात्रा द्वारा राहुल गांधी के लिए अभद्र टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस आगरा लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नदीम नूर के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।
युवा कांग्रेसी पैदल मार्च करते हुए थाना मंटोला पहुंचे और वहां पहुंचकर थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही संबित पात्रा के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
इस दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष नदीम नूर ने कहा भाजपा के प्रवक्ता ने अशोभनिए भाषा का प्रयोग करना उनकी पार्टी के संस्कार को दर्शाता है। संबित पात्रा का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।
उन्हें आगरा स्तिथ मानसिक आरोग्यशाला में जल्द से जल्द भर्ती कराया जाए। उनके इलाज का पूरा ख़र्चा युवा कांग्रेस आगरा लोकसभा उठाएगी।