{"_id":"61c98fa59d5eac7c3435a205","slug":"congress-women-leaders-addresses-main-ladki-hoon-lad-sakti-hoon-program-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़की हूं लड़ सकती हूं: आगरा में बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष- जुमलेबाजी से तंग जनता अब बदलाव चाहती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की हूं लड़ सकती हूं: आगरा में बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष- जुमलेबाजी से तंग जनता अब बदलाव चाहती है
Mon, 27 Dec 2021 03:34 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Dec 2021 03:34 PM IST
सार
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस अपने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान के तहत महिलाओं से सीधा संवाद कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
आगरा में प्रेसवार्ता करतीं महिला कांग्रेस की नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में कांग्रेस के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कार्यक्रम में पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि प्रदेश की जनता पुराने जख्मों को भूली ही नहीं है। उन्होंने हाथरस कांड और उन्नाव की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने महिलाओं के साथ क्या व्यवहार किया, यह सब आप जानते हैं। इन सब जख्मों का हिसाब लेना है।
विज्ञापन
लांबा ने कहा कि कांग्रेस ने ही घरेलू हिंसा रोकने के लिए कानून बनाया। कांग्रेस ने आधी आबादी को सत्ता में स्थान दिलाने के लिए 33 फीसदी आरक्षण दिया। शहर के सूरसदन प्रेक्षागृह में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा और अलका लांबा ने महिलाओं से संवाद किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रियंका गांधी महिलाओं से किये वायदे निभाएंगी। जुमलेबाजी से लोग तंग आ चुके हैं। महंगाई से महिलाएं परेशान हैं। अब जनता बदलाव चाहती है।
विज्ञापन
Trending Videos
अजय मिश्र टेनी को बताया हत्यारा
लांबा ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी किसानों का हत्यारा है। उसकी बर्खास्तगी तक राहुल गांधी के नेतृत्व में आवाज उठाते रहेंगे। प्रियंका गांधी संघर्ष कर रही हैं। पार्टी उनके नेतृत्व में उभर रही है। उत्तर प्रदेश तय करेगा कि किसकी सरकार बनेगी। भाजपा की सरकार प्रियंका गांधी वाड्रा से डर रही है।
अलका ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर 40 फीसद महिलाएं लड़ेंगी, फैसला चाहे जो भी हो। भाजपा व अन्य दलों ने प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा तैयार की जा रही महिला सीटों की लिस्ट हासिल करने की कोशिश की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।