आगरा: अजय कुमार लल्लू ने कहा- पंचायत चुनाव में हर वार्ड से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि कांग्रेस पंचायत चुनाव में दमखम से लड़ेगी। हर वार्ड में प्रत्याशी खड़ा किया जाएगा। रविवार को आगरा पहुंचे अजय कुमार लल्लू ने जयपुर हाउस में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी पार्टी का संगठन मजबूत है। हर गांव और न्याय पंचायत स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में स्थानीय समस्याओं को लेकर कार्यकर्ता चुनाव में ताल ठोकेंगे। उन्होंने बताया कि महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, सिंचाई, बिजली, पानी की समस्याओं पर चुनाव लड़ा जाएगा। इस चुनाव में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को टिकट दिए जाएंगे।
कांग्रेस के झंडे, बैनर के साथ तैयारियों में जुटे
जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में आगरा, कानपुर, चित्रकूट, अलीगढ़ और झांसी मंडलों के पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों व पूर्व जिला व शहर अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में पार्टी को मजबूत करने को कहा गया।
प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पार्टी के झंडे, बैनर के साथ प्रचार करें। पंचायत चुनाव में मजबूत निर्दलीय को भी समर्थन दें। सिंचाई, पानी, बिजली, बिजली कनेक्शन काटने, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न के मुद्दों पर ग्रामीणों को समझाएं। किसान बिल की खामियां भी गिनाएं।
तीन घंटे तक चली बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि प्रियंका गांधी को प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश करने की जरूरत है। जनता परेशान है और बदलाव चाहती है। बैठक में पूर्व सांसद लुईस खुर्शीद, राकेश सचान, उपेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, अनुज शिवहरे, अपूर्व शर्मा, अदनान कुरैशी, दिनेशबाबू शर्मा आदि मौजूद रहे।
एक्सप्रेसवे पर किया स्वागत
प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस मौके पर विनोद बंसल, अरविंद दौनेरिया, अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, आईडी श्रीवास्तव, कपिल गौतम, सोनू सक्सेना, शिल्पा दीक्षित, अनुज शर्मा, कपूरचंद रावत, इदरीश मेव, विनयशील तिवारी, अनूप तोमर आदि थे।