{"_id":"5f0fd5b246fb5c220e3cf82e","slug":"congress-state-president-ajay-kumar-and-former-mla-will-surrender-in-court-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः खत्म हुई कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अंतरिम जमानत, कोर्ट में सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः खत्म हुई कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अंतरिम जमानत, कोर्ट में सुनवाई आज
Thu, 16 Jul 2020 09:53 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 16 Jul 2020 09:53 AM IST
सार
अब स्थायी जमानत प्रार्थनापत्र पर होगी सुनवाई
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और पूर्व एमएलसी विवेक बंसल गुरुवार को अदालत में समर्पण करेंगे। उनके खिलाफ थाना फतेहपुर सीकरी में दो महीने पहले महामारी एक्ट और लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था। अदालत ने तीनों नेताओं की 16 जुलाई तक अंतरिम जमानत मंजूर की थी।
विगत 19 मई को राजस्थान से प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और पूर्व एमएलसी विवेक बंसल समेत अन्य कांग्रेसी नेता फतेहपुर सीकरी स्थित भरतपुर सीमा पर पहुंचे थे। कांग्रेस नेताओं की पुलिस अधिकारियों से बसों के प्रवेश को लेकर तकरार हो गई थी।
संबंधित खबर- प्रियंका की बसों पर सियासी बवाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार, 10 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी को गिरफ्तार कर लिया था। इनके खिलाफ थाने में लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस लाइन पर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया था। तीनों को 20 मई को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने तीनों नेताओं को 16 जुलाई तक अंतरिम जमानत दे दी थी।

कांग्रेस नेताओं की पैरवी कर रहे अधिवक्ता रामदत्त दिवाकर और रमाशंकर शर्मा के मुताबिक, बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित अन्य समर्पण करेंगे। उनको फोन पर जानकारी दे दी गई है। उनकी स्थायी जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया जाएगा।
लखनऊ पुलिस ने की थी गिरफ्तारी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को जमानत मिलने के बाद दीवानी परिसर से बाहर आते ही लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। पुलिस ने कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। बाद में प्रदेश अध्यक्ष को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।