फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congress protest against govt

कांग्रेसियों ने दिखाई शक्ति, हाईवे जाम-ट्रेनें रोकीं

Fri, 13 Mar 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 13 Mar 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण बिल व काले धन को मुद्दा बनाकर केंद्र व प्रदेश सरकारों के खिलाफ शहर की सड़काें पर उतरे कांग्रेसीजनों ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। एक दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जगह-जगह नारेबाजी, जाम लगाया गया। वहीं राजमंडी स्टेशन पर तीन गाड़ियों को रोका। हाईवे पर जाम खुलवाने के दौरान पुलिस और पदाधिकारी भिड़ गए। मारपीट में शहर व जिला अध्यक्ष को चोटें आई हैं। लंबे अरसे बाद कांग्रेसीजन एकजुट नजर आए। जिला, शहर, महिला और युवा शाखाओं ने मिलकर आंदोलन को सफल बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


विधान सभा चुनाव 2017 को मिशन मानकर अपनी खोई जमीन पाने के लिए कांग्रेसियों ने गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन किया। तय कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे कांग्रेस के पदाधिकार और कार्यकर्ता राजा की मंडी स्टेशन पर जुटना शुरू हो गए। ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच स्टेशन पर झंडे-बैनर लिए भारी संख्या में कांग्रेसी ही नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


आगरा कैंट की ओर से मथुरा जा रही एमआईजीके मालगाड़ी 10.42 बजे राजामंडी पर पहुंची। कार्यकर्ता ट्रैक पर कूद गए। गाड़ी रुकते ही इंजन पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। थ्रू मालगाड़ी को 10 मिनट तक रोके रख प्रदर्शन चलता रहा। पूर्व पार्षद अहमद हसन तो ट्रैक पर ही लेट गए।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी कर भूमि अधिग्रहण बिल को वापस लेने की मांग की गई। 11:05 बजे दिल्ली से आई विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस को आगे नहीं बढ़ने दिया।  प्रशासन ने सभी को इंजन से उतारा। कैंट से 11.16 बजे आई डब्ल्यूएजी मालगाड़ी के आगे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जमा हो गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका। इसे भी 10 मिनट तक रोके रखा। फोर्स ने कांग्रेसियों को समझाबुझाकर वापस कर भेज दिया। प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया था। यहां एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट, सिविल पुलिस एसपी सिटी, सीओ लोहामंडी सलमान ताज पाटिल सहित पीएससी, आरपीएफ, जीआरपी और आरएएफ तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईवे किया जाम, पुलिस से हाथापाई
राजा की मंडी स्टेशन से कांग्रेसीजन सीधे शहर कार्यालय पर पहुंच गए। दरगाह अमीर अबुल के पास इन्हें एक बजे हाईवे जाम करना था, लेकिन प्रशासन को चकमा देकर एक घंटा पहले 12 बजे ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान वाहनाें की कतार लग गई। इस पर आरएएफ व सिविल पुलिस के रोकने पर कार्यकर्ता उनसे भिड़ गए। हाथापाई में शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन के कपड़े फट गए। उन्होंने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर जिला अस्पताल में मेडिकल भी कराया। उनके हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। आरोप है कि जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा की भी पुलिस ने पिटाई लगाई। शहर अध्यक्ष ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठी से हमला किया था।

इनकी रही मौजूदगी
आंदोलन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा व शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान भी मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन, पूर्व मंत्री डॉ कृष्णवीर कौशल, राम टंडन, अश्वनी जैन, भारत भूषण, राधे श्याम गुप्ता, नंद लाल भारती, गीता सिंह, रामदत्त दिवाकर, रमाशंकर एडवोकेट, यशपाल राणा, आरएस मौर्या, अर्जुन देव वर्मा, डॉ मधुरिमा शर्मा, कृष्णा तिवारी, इस्लाम आगाई, जमील खान, शब्बीर बन्ने, सानू सक्सेना, केपी सिंह, महेश चंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


प्रतापपुरा पर अनोखा प्रदर्शन
प्रतापपुरा स्थित गांधी प्रतिमा के पास युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष नदीम नूर ने तीन युवकों को बंदक का मुखौटा लगाकर बैठा दिया। इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह बताया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अमित सिंह, महिला जिलाध्यक्ष सरोज सिंह, अजय वाल्मीकि, सुगम शिवहरे, यामीन कादरी, शादाब खान, शैलेंद्र चौधरी, नौशाद अली, साबिर, सलमान खान, आसिफ नूर, इमरान, राहुल परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed