{"_id":"5c3af2abbdec2273952162f2","slug":"congress-president-rahul-gandhi-rally-in-agra-on-february","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के बाद अब आगरा में गरजेंगे राहुल गांधी, जानिए कब होगी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी के बाद अब आगरा में गरजेंगे राहुल गांधी, जानिए कब होगी रैली
Sun, 13 Jan 2019 01:41 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा और बसपा के गठबंधन का एलान होते ही कांग्रेस ने भी अकेले लोकसभा चुनाव में उतरने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा होगी।
राहुल की जनसभाएं फरवरी के पहले पखवाड़े से शुरू होंगी। मंडलवार 15 सभाएं होंगी। हालांकि आगरा में उनकी जनसभा किस तारीख को होगी यह अभी तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि फरवरी के दूसरे पखवाड़े तक राहुल की जनसभा होगी।
शनिवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस वार रूम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी के प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, प्रमोद तिवारी और संजय सिंह ने जिला एवं महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की।

अलीगढ़ से चुनावी अभियान की शुरुआत
बैठक में प्रतिभाग करके लौटे प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की जनसभाएं अलीगढ़ से शुरू होंगी। आगरा में फरवरी के दूसरे पखवाड़े में जनसभा कराई जाएगी। अभी तारीख तय नहीं हुई है।
आगरा के साथ फिरोजाबाद, एटा के पदाधिकारियों को शहर में वार्ड और ब्लाक कमेटियों को मजबूत करने, उनकी सूची बनाकर प्रदेश मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। अकेले चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयारी करने को कहा है।
बैठक के दौरान आला नेताओं ने स्पष्ट किया कि आपसी मतभेद को बिल्कुल भूला दें। अन्यथा कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। ये भी ताकीद की गई कि एक ही कार में घूमें और सभाओं में अलग अलग नारेबाजी न कराएं।
बसपा में पूर्व जोन इंचार्ज रहे हाकिम सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उपेंद्र सिंह ने बताया कि हाकिम सिंह बसपा में कई पदों पर रहे हैं। हरिद्वार से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।