फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress mayor candidate bail forfeited votes reduced to thousands

Agra Nikay Chunav Result: कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी की जमानत जब्त, हजारों में ही सिमट गए वोट

Sun, 14 May 2023 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 May 2023 10:30 AM IST
सार

आगरा निकाय चुनाव में भाजपा का जादू कुछ ऐसा चला कि कांग्रेस का टिकना मुश्किल हो गया। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी महज 18 हजार वोट ही प्राप्त कर सकीं। 
 

विज्ञापन
Congress mayor candidate bail forfeited votes reduced to thousands
कांग्रेस प्रत्याशी लता कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा निकाय चुनाव में कांग्रेस का एक ही पार्षद चुना गया और महापौर प्रत्याशी जमानत नहीं बचा पाईं। 18 हजार वोटों तक ही सिमट गई। बीते चुनाव के मुकाबले 0.97 फीसदी कम वोट मिले।

विज्ञापन


कांग्रेस ने महापौर के लिए लता कुमारी पर दाव लगाया। इनकी जमानत भी जब्त हो गई। इन्होंने 18246 वोट पाए। वोट पाने का इनका औसत 3.46 फीसदी ही रहा। बीते निकाय चुनाव की बात करें तो विनोद बंसल मैदान में थे और इन्होंने 22554 वोट हासिल किए थे। इनका वोट प्रतिशत 4.43 प्रतिशत रहा था।
विज्ञापन


इस बार चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता और प्रचार में कमी दिखी। महानगर और जिला इकाई की कार्यकारिणी के मनभेद के चलते चुनाव प्रचार भी होर्डिंग और पर्चों तक सिमट गया। प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नेताओं ने भी चुनाव से दूरी बनाई और कोई नेता रैली-प्रचार के लिए आगरा नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: हेमामालिनी के गढ़ में अरविंद केजरीवाल ने लगाई सेंध, AAP प्रत्याशी ने दर्ज की बड़ी जीत; भाजपाई हैरान

जल्द बड़ा फेरबदल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  बृजलाल खाबरी ने बताया कि स्थानीय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। स्थानीय नेताओं ने आनन-फानन में सूची भेजी, जिस पर हमने मुहर लगा दी। स्थानीय पदाधिकारियों ने भी प्रत्याशियों के लिए कार्य नहीं किया है। जल्द बड़ा फेरबदल करेंगे।

ये भी पढ़ें - Firozabad Nikay Chunav Result: कामिनी राठौर बनीं मेयर, बोलीं- बिना भेदभाव कराऊंगी नगर का विकास

प्रचार के लिए कम समय मिला

कांग्रेस प्रत्याशी लता कुमारी का कहना है कि महापौर चुनाव के लिए टिकट में देरी हुई। 16 अप्रैल को टिकट कन्फर्म हुआ और चार मई को चुनाव थे। ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए कम समय मिला। सभी कांग्रेसियों से संपर्क भी नहीं हो पाया। हमने अपने दम से चुनाव लड़ा है।

ये भी पढ़ें - Mainpuri Nikay Chunav Result: गठन के 68 साल बाद भगवा हुई नगर पंचायत भोगांव, भाजपा की नेहा तिवारी बनीं अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed