फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kamini Rathore became mayor in Firozabad said I will develop city without discrimination

Firozabad Nikay Chunav Result: कामिनी राठौर बनीं मेयर, बोलीं- बिना भेदभाव कराऊंगी नगर का विकास

Sun, 14 May 2023 06:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 May 2023 06:08 AM IST
सार

फिरोजाबाद में कामिनी राठौर जीत दर्ज करके मेयर बनीं। प्रमाण पत्र लेने के बाद उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के नगर का विकास कराऊंगी। 

विज्ञापन
Kamini Rathore became mayor in Firozabad said I will develop city without discrimination
कामिनी राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भाजपा नेत्री कामिनी राठौर ने मेयर पद के लिए चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस उत्साह एवं उम्मीद के साथ मुझे चुना है, उस पर में खरा उतरने का प्रयास करूंगी। बिना भेदभाव के समूचे नगर का विकास कराया जाएगा। क्योंकि यह समूचे शहर की जनता मेरी अपनी है। उन्होंने जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं की अटूट मेहनत एवं पार्टी नेताओं का कुशल मार्गनिर्देशन एवं जनता से मिले प्यार की जीत बताया है।

विज्ञापन

जनता ने मुझे अपना पूरा प्यार दिया-कामिनी

मेयर का प्रमाण-पत्र लेने के बाद बातचीत के दौरान कहा कि मैं आज काफी उत्साहित हूं। निश्चित ही जनता ने मुझे अपना पूरा प्यार दिया। उम्मीद से अधिक वोट मुझे मिले। यह जीत मेरी नहीं बल्कि भाजपा के जुझारू कार्यकर्ताओं एवं शहर की जनता की जीत है। जिस प्रकार से हमें सभी वर्गों का चुनाव में सहयोग मिला है उसी प्रकार मैं बिना किसी भेदभाव के शहर का चहुंमुंखी विकास कराऊंगी। 

विज्ञापन


पार्टी हाईकमान की ओर से दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करते हुए काम होगा। पार्टी के निर्वाचित सभासदों के साथ-साथ निर्दलीय सहित पुराने सभासदों के सहयोग लूंगी। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान मैं पहली बार राजनीति क्षेत्र में उतरी तो थोड़ी नरवस थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर यह लोग मौजूद रहे

इस दौरान भाजपा के एमएलसी एवं नगर निकाय चुनाव प्रभारी गोपाल अंजान, नगर विधायक मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी, सुरेंद्र राठौर, लक्ष्मीकांत शुक्ला, रामनरेश कटारा साथ थे।

मेयर पद के प्रत्याशियों को मिले वोट

 

  • कामिनी राठौर (भाजपा) -101416
  • मशरूर फातिमा (सपा) -74447
  • रुखशाना बेगम (बसपा) -52695
  • उज्जवल गुप्ता (निर्दलीय) -22536
  • नुजहत अंसारी (कांग्रेस) -6716
  • राजकुमारी वर्मा (आप) -5093
  • नरगिश खानम - 1284
  • मम्पी (परचम पार्टी ऑफ इंडिया) -4245
  • रजनी -1361
  • शशि देवी निर्दलीय -6051
  • हेमलता राठौर निर्दलीय -3654
  • नोटा -1978
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed