Loksabha Election: BJP का किला भेदने को कांग्रेस का प्लान रेडी, मैदान फतह को इस सिने स्टार पर लगा सकती है दांव
Loksabha Election 2024: फतेहपुर सीकरी सीट में भाजपा का किला भेदने के लिए कांग्रेस का प्लान लगभग तैयार है। मैदान फतह करने के लिए सिने स्टार राज बब्बर पर दांव लगा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए सांसद राजकुमार चाहर पर फिर से मुहर लगा दी है। इनका तोड़ निकालने के लिए कांग्रेस एक बार फिर फिल्मी सितारे और आगरा के पूर्व सांसद राज बब्बर पर दांव लगा सकती है। गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर ये बढ़त बनाए हुए हैं। इनके मना करने की स्थिति में दावेदारी की दौड़ में खेरागढ़ से विधानसभा चुनाव लड़े रामनाथ सिकरवार सबसे आगे हैं।
सपा के साथ गठबंधन में फतेहपुर सीकरी की सीट कांग्रेस की झोली में आई है। 2009 में गठित इस सीट से तीन बार चुनाव हुए हैं। सिने स्टार राज बब्बर दो बार चुनावी मैदान में उतरे और दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा। बीते साल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उनको भाजपा के चाहर से 4.5 लाख से अधिक वोटों से बड़ी हार मिली थी। राहत की बात है कि वे दूसरे स्थान पर रहे हैं।
यह है वर्तमान स्थिति
राज बब्बर फिल्मी सितारे हैं। आगरा के सांसद रह चुके हैं। जनता के लिए जाना-माना नाम हैं। इनकी आगरा और फतेहपुर सीकरी में खुद की भी अच्छी पकड़ है। कार्यकर्ताओं पर भी प्रभाव है। छवि भी बेहतर है। चुनाव के बाद इनकी क्षेत्र में निष्क्रियता जरूर नुकसान पहुंचा सकती है।राज बब्बर पार्टी की पहली पसंद
कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय का कहना है कि फतेहपुर सीकरी से पार्टी की पहली पसंद राज बब्बर हैं। अगर ये चुनाव नहीं लड़ते हैं तो रामनाथ सिकरवार की दावेदारी सबसे ज्यादा मजबूत है। इसमें भी राज बब्बर की राय महत्वपूर्ण होगी।सर्वे का इंतजार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि सपा से गठबंधन होने पर चुनाव में मजबूती मिलेगी। फतेहपुर सीकरी से पार्टी के पास कई दावेदारों के नाम आए। इसमें से दो पर विशेष तौर पर चर्चा चल रही है। क्षेत्र में सर्वे भी करा रहे हैं, इसकी रिपोर्ट के बाद प्रत्याशी तय कर देंगे।