फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congress

बूथ स्तर तक संगठन को मजबत करें: चंद्रप्रकाश

Wed, 06 Jan 2021 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
congress
मैनपुरी। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की बैठक बुधवार को विकासखंड सुल्तानगंज के गांव किन्हावर में हुई। भोगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी चंद्रप्रकाश दुबे ने कहा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। बूथ पर सक्रिय और जुझारू कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए।
विज्ञापन

बुधवार को भोगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी चंद्रप्रकाश दुबे ने कहा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार मनमानी कर रही है। सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने वाले को देशद्रोही बताकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। भाजपा सरकार का गांव, गरीब और किसान से कोई वास्ता नहीं है। सरकार की नीतियां तीनों के खिलाफ हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस किसानों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ रही है। किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान एक महीने से अपना हक पाने को खेत की बजाए सड़क पर बैठा हुआ है। केंद्र सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीे है। कांग्रेस सरकार ने ही किसानों का सबसे ज्यादा कर्जा माफ करके उनको खाद, बीज, बिजली, सिंचाई के लिए पानी की सुविधा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सत्ता से जाना तय है। कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुअ जाएं। इस मौके पर ब्रजेश यादव, अशोक कश्यप, शाहबुद्दीन, ब्रजेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, राजू कश्यप, अनुज यादव, विमल वर्मा, हीरालाल, रफीउद्दीन, सुभाषचंद्र, महाराज सिंह, दीनदयाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed