{"_id":"5ff05b2d8ebc3ec14c61e753","slug":"congress-mainpuri-news-agr4745693185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ स्तर पर सरकार की नाकामी गिनाएंगे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ स्तर पर सरकार की नाकामी गिनाएंगे कांग्रेसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने शनिवार को बेवर स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 और पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता जुटें। बूथ स्तर तक जाकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियां जनता को गिनाकर कांग्रेस की नीतियों को बताएं।
शनिवार को कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में प्रदेश महासचिव ने कहा भाजपा सरकार समाज को तोड़ने का काम कर रही है। भाजपा सरकार का विकास से कोई लेना देना नहीं है। गांव और किसान के हित के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। केंद्र सरकार के किसान कानूनों से किसान का कोई भला होने वाला नहीं है। किसान कानून का लाभ बिचौलियों और पूंजीपतियों को ही मिलेगा।
कांग्रेस ने अपने शासन में किसानों का कर्जा माफ करके उनको राहत दी थी। एक महीने से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों की बात सुनने के बजाए केंद्र सरकार हठधर्मिता पर उतारु है। कांग्रेस अभियान चलाकर बूथ स्तर पर सरकार की नाकामियों को गिनाएगी। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियां बताएंगे। इस मौके पर वाजिद अली, पिंटू चौहान, शाहबुद्दीन, शरद कश्यप, भैयालाल गुप्ता, सर्वेश लोधी, पंकज सक्सेना मौजूद रहे।