{"_id":"5fd8fd628ebc3e3b865b3df2","slug":"congress-mainpuri-news-agr472127191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाने कानूनों से सरकार किसानों का कर रही उत्पीडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाने कानूनों से सरकार किसानों का कर रही उत्पीडन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर मंगलवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह ने कहा भाजपा सरकार की नीतियां गरीब और किसान विरोधी हैं। सरकार मनमाने कानून बनाकर किसानों का उत्पीड़न कर रही है। विधानसभा चुनाव 2022 में किसान भाजपा सरकार से बदला लेंगे।
बैठक में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह जागिड़ ने कहा कांग्रेस का इतिहास बलिदानों से भरा हुआ है। कांग्रेस ने हमेशा विकास की राजनीति की है। जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले दलों ने समाज में टकराव का माहौल बना दिया है। कांग्रेस ने ही युवा वर्ग को राजनीति में भागीदारी दी है। प्रदेश महासचिव संजय सिंह यादव ने कहा विधानसभा चुनाव से पूर्व कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करें। जब बूथ मजबूत होगा तो कांग्रेस एक बार फिर जीत हासिल करेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा संगठन को न्याय पंचायत स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। अब बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती के लिए अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एकजुट होकर काम करें। पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा विधानसभा चुनाव 2022 कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है। प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बनता जा रहा है।
विज्ञापन
पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव गांव पहुंचकर लोगों को भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों और कांग्रेस की नीतियों में अंतर बताते हुए कांग्रेस के विकास कार्य गिनाएं। इस मौके पर पिछड़ा वगरज प्रकवेचष्ठ के सचिव प्रेमसिंह, शरद कश्यप, गोपाल कुलश्रेष्ठ, चंद्रप्रकाश दुबे, राजवीर सिंह चौहान, पंकज सक्सैना, धीरज श्रीवास्तव, रमेशचंद्र वर्मा, धारम सिंह, कैलाश उपाध्याय, अतुल दुबे, भीमसेन कठेरिया मौजूद रहे।