फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress leader Salman Khurshid statement on Pakistan Foreign Minister Bilawal Bhutto remark

बिलावल के बयान पर बोले सलमान खुर्शीद: प्रधानमंत्री के खिलाफ एक शब्द सुनना पसंद नहीं, हमारे लिए देश सबसे पहले

Sat, 17 Dec 2022 08:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Dec 2022 08:37 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेशी मंत्री सलमान खुर्शीद ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की निंदा की। उन्होंने कहा कि देश पर विदेश से किसी की टिप्पणी नहीं सुनना चाहते। चाहे वो कोई भी हो। 

विज्ञापन
Congress leader Salman Khurshid statement on Pakistan Foreign Minister Bilawal Bhutto remark
पीएम मोदी पर बिलावल भुट्टो के बयान की कांग्रेस नेता ने की निंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेशी मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि देश पर आंच आएगी तो हम सरकार का भी साथ देंगे और प्रधानमंत्री का भी। देश हमारे लिए सबसे पहले है। दुख इस बात का है जब हमें लेकर ऐसे बयान दिए जाते हैं तो सरकार में बैठा कोई व्यक्ति ऐसा क्यो नहीं कहता। शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा के तहत आगरा पहुंचे सलमान खुर्शीद पत्रकारों से मुखातिब हुए। 

विज्ञापन

 
पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि हमारे देश में हमारा किसी से कितना भी झगड़ा हो। कैसी भी आपत्ति हो। लेकिन हम देश पर विदेश से किसी की टिप्पणी नहीं सुनना चाहते। वो चाहे कोई भी हो। हमें दुख इस बात का है कोई हम पर टिप्पणी कर देता है तो भाजपा के लोग ऐसा नहीं कहते जैसा हम कह रहे हैं। हम भी ऐसा कह सकते थे कि उन्होंने ठीक कहा, लेकिन हमारे लिए देश का प्रधानमंत्री किसी भी पार्टी का हो, उनके बारे में हम एक शब्द सुनना पसंद नहीं करेंगे। इसलिए हम बिलावल भुट्टो के बयान की निंदा करते हैं। 

विज्ञापन

चीन के मुद्दे पर उठाया सवाल

अरुणाचल के तवांग में चीन को लेकर उन्होंने कहा कि देश के सामने आखिर सच्चाई क्यों नहीं रखी जा रही। उन्होंने चीन के सवाल पर कहा कि इस पर हम सरकार से पूछना चाहते हैं क्या बात है, जिसे छिपाया जा रहा है। जब हमारे संबंध इतने ही अच्छे हैं तो फिर हमारे लोग शहीद कैसे हो रहे हैं। क्यों हमारे लोगों पर प्रहार हो रहे हैं। अगर झूला झूलकर यही सुनना था तो फिर क्या फायदा हुआ। हमें वह कुछ बताते नहीं हैं। जो कहते हैं कि हमारी धरती पर चीन का एक भी सिपाही नहीं हैं, तो फिर हमारी ही धरती पर हमारे ही लोग कैसे शहीद हो गए। सच्चाई पूरे देश के सामने होनी चाहिए। मुझे खेद और डर है कि यह सही बात नहीं बता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'तपस्या है राहुल की यात्रा'

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि उनकी यात्रा तपस्या है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक नफरत और डर के खिलाफ खड़े होने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा इस यात्रा से कांग्रेस का कार्यकर्ता जमीन से जुड़ेगा। जिसका असर चुनाव में मिलेगा। आगरा से ब्रज प्रांत यात्रा लेकर सलमान रामबाग होते हुए हाथरस के लिए रवाना हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed