{"_id":"5a1bfa354f1c1b8b688b5312","slug":"congress-leader-rashid-alvi-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के नेतृत्व में 2019 चुनाव लड़ेगी कांग्रेसः राशिद अल्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के नेतृत्व में 2019 चुनाव लड़ेगी कांग्रेसः राशिद अल्वी
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने सोमवार को फिरोजाबाद में राहुल गांधी को लेकर बड़ा ऐलान किया। 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले चेहरे को लेकर खुलकर बात की। वे यहां कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आए थे।
फिरोजाबाद में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शाहजहां बेगम के समर्थन में चुनावी सभा के बाद राशिद अल्वी ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब की बार हिमाचल और गुजरात में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। कांग्रेस का काफी अच्छा प्रदर्शन इन चुनावों में दिखाई देने वाला है।
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर भी वे बोले कि यहां भी कांग्रेस काफी बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यापारी विरोधी नीतियों से पूरा देश परेशान है। विधानसभा चुनाव हो या निकाय चुनाव, मोदी सरकार की नीतियों की वजह से भाजपा को देश ने नकार दिया है।

राशिद अल्वी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कांग्रेस में राहुल गांधी की पोजीशन को लेकर उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी। जनता यह जान चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी को अगर कोई हरा सकता है तो वह कांग्रेस है। ऐसे में यूपी के निकाय चुनाव में भी पूरा समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर अब तक कुछ नहीं किया है। भ्रष्टाचार पहले के मुकाबले अब 4 गुना हो गया है। लव जेहाद के नाम पर बीजेपी समाज में सांप्रदायिकता पैदा करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर अब तक कुछ नहीं किया है। भ्रष्टाचार पहले के मुकाबले अब 4 गुना हो गया है। लव जेहाद के नाम पर बीजेपी समाज में सांप्रदायिकता पैदा करने की कोशिश कर रही है।