फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress leader and his wife's died due to bullet injuries Mathura crime news

Mathura: घर में मिला कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी का शव, गोली लगने से हुई मौत  

Sun, 05 Jun 2022 07:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 07:57 PM IST
सार

जिले में रविवार को कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी का घर में शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका कि ये हत्या है या आत्महत्या।

विज्ञापन
Congress leader and his wife's died due to bullet injuries Mathura crime news
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना गोविंद नगर अंतर्गत जगन्नाथपुरी में रहने वाले कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी का शव  घर में खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका कि ये हत्या है या आत्महत्या। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


थाना गोविंदनगर के जगन्नाथपुरी निवासी निमाई पंडित कांग्रेस के नेता हैं। नगरपालिका के सभासद रहे निमाई पंडित के घर में रविवार की दोपहर 3 बजे पत्नी अपने कमरे में खून से लथपथ मिली, जबकि खुद कांग्रेसी नेता भी अपने कमरे में मृत मिले। साधना के तीन और एक सिर में गोली लगी हुई थी, जबकि कांग्रेस नेता की कनपटी पर सीधी तरफ एक गोली लगी हुई थी। सूचना पर एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, एसएचओ संजय कुमार पांडेय और शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह पहुंच गए। पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

 

कमरे में सो रहे थे दोनों बेटे और बेटी 

मृतक दंपती के दो बेटा और एक बेटी है। बेटा संकेत 17 साल का है तो 13 साल की बेटी उन्नति है। इन दोनों से छोटा आकर्षित है। तीनों बच्चे अपने कमरे में सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर उठे तो देखा मां और पिता दोनों खून से लथपथ पड़े हुए थे। बच्चे इस दृश्य को देखकर काफी दहशत में हैं। आखिर ऐसा कैसे हो गया यह तीनों बच्चों में से कहने को कोई तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर कोई हैरान

हर कोई इस बड़ी घटना से हैरत में है। विप्र नेता रामगोपाल शर्मा एडवोकेट, बॉबी देरी वाले, भाजपा नेता संजय शर्मा, व्यापारी नेता मुकेश अग्रवाल और अखिल पटना ने इस मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। इन सभी का मानना है मामला काफी गंभीर है। इसे गोविंदनगर गंभीरता से ले। इसका पर्दाफाश करे बस।

 

सुसाइड किया दंपती ने, फिर भी जांच

सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। फिर भी तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच में जो होगा, उसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed