फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress forgot Nehru, did not organize the program

Agra News: नेहरू काे भूले कांग्रेसी, आयोजित नहीं किया कार्यक्रम

Thu, 14 Nov 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congress forgot Nehru, did not organize the program
कासगंज। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाना भूल गए। कांग्रेसियों ने कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। वे स्वंतंत्रता आंदोलन के दौरान दो बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। आजादी के बाद 17 साल तक चार बार देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। कांग्रेस इस दिन को कांग्रेस हर साल मनाती आई है, लेकिन इस बार कांग्रेसी उनकी जयंती ही मनाना भूल गए। हालांकि जिलाध्यक्ष ने एक दिन पहले जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करने की सूचना भी दी थी, लेकिन इस सूचना के बाद भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका। जब कार्यक्रम के संंबंध में जिलाध्यक्ष अदनान मियां से फोन से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

महिला शाखा की जिलाध्यक्ष दिव्या शर्मा से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने के लिए गई हैं, लेकिन ग्रुप पर कोई सूचना नहीं डाली गई है। जिला महासचिव अमित पाठक से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने अपने को बाहर होना बताया तथा शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed