फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress Eyes PDA Formula Ahead of UP Polls: Feedback Taken Across Nine Agra Assemblies, 55 Seek Party Posts

पीडीए दांव पर कांग्रेस की नजर: आगरा की नौ विधानसभाओं में टटोली नब्ज, अध्यक्ष पद के लिए 55 दावेदार

Mon, 31 Aug 2026 09:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 31 Aug 2026 09:49 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को नए सिरे से तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है और पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक वर्ग को संगठन में प्राथमिकता देने की बात कही है। प्रदेश प्रभारी संजना जाटव ने आगरा की नौ विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की और अध्यक्ष पद के 55 आवेदनों पर मंथन किया।
 

विज्ञापन
Congress Eyes PDA Formula Ahead of UP Polls: Feedback Taken Across Nine Agra Assemblies, 55 Seek Party Posts
सांसद संजना जाटव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर से सांसद और प्रदेश प्रभारी संजना जाटव ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेशभर में नया संगठन खड़ा किया जा रहा है। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) से ही नए अध्यक्ष चुने जाएंगे।
विज्ञापन


बीते दो सप्ताह में आगरा की 9 विधानसभाओं का दौरा करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। महानगर और जिले के अध्यक्ष पद के लिए 55 आवेदन आए हैं। इसमें जिलाध्यक्ष के लिए 25 और महानगर अध्यक्ष के लिए 30 हैं। राजामंडी स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए प्रभारी संजना जाटव ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं को ही इस पर मौका मिलेगा।
विज्ञापन


इनमें से रायशुमारी के बाद 6-6 के नाम हाईकमान को भेजे जाएंगे, अंतिम निर्णय उन्हीं का होगा। विधानसभाओं का दौरा कर कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन बातचीत की है। सभी को चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा है। गठबंधन का निर्णय हाईकमान लेगा। वार्ता में महानगर अध्यक्ष अमित सिंह, जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, प्रदीप माथुर, डॉ मधुरिमा शर्मा, राघवेंद्र सिंह मीनू, अश्विनी जैन, राम टंडन, अनुज शिवहरे, याकूब शेख, अदनान कुरैशी, सचिन चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed