फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress delegation demanded CBI investigation

Agra News: कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की सीबीआई जांच की मांग

Sun, 08 Sep 2024 05:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Congress delegation demanded CBI investigation
कासगंज। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार की दोपहर में पूर्व मंत्री नकुल दुबे के नेतृत्व में जिला न्यायालय जाकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद मोहिनी तोमर के आवास पर पीड़ित परिजन से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सीबीआई जांच सहित अन्य मांगे भी कीं। पूर्व मंत्री नकुल दुबे के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। उनसे पुलिस कार्रवाई के बारे में भी बातचीत की। नकुल दुबे ने बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था के नाम पर दिखावा हो रहा है। अधिवक्ता क्या, आम आदमी भी सुरक्षित नहीं है। अधिवक्ता की हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए। आश्रित को एक सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल मोहिनी तोमर के आवास पर पहुंचा। यहां उन्होंने पति बृजतेंद्र तोमर सहित परिजन से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed