फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress appoints former minister Devendra Singh Chillu as agra city president

बसपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री को मिला 'इनाम', पार्टी ने दी यह जिम्मेदारी

Wed, 25 Dec 2019 12:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Dec 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Congress appoints former minister Devendra Singh Chillu as agra city president
देवेंद्र सिंह चिल्लू - फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले प्रदेश के पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह चिल्लू को शहर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व शहर अध्यक्ष समेत छह लोग शामिल थे। चिल्लू को शहर की कमान मिलने पर कांग्रेसियों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन


शहीद नगर के रहने वाले देवेंद्र सिंह चिल्लू वर्ष 2007 में बसपा की सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उन्हें शहर अध्यक्ष बनाया है। 
विज्ञापन


चिल्लू के शहर अध्यक्ष बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित, प्रदेश महासचिव अमित सिंह, उपेंद्र सिंह, शब्बीर अब्बास, अनुज शर्मा, मोहम्मद आरिफ, बिलाल अहमद, दीपक शर्मा ने खुशी जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह में गठित नहीं हो सकी जिला कार्यकारिणी

जिले में कांग्रेस की गुटबाजी कम नहीं हो सकी है। बाह की मनोज दीक्षित को 15 अक्टूबर को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। दो माह बीतने के बाद भी जिलाध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी नहीं बना सकी हैं। 

इसके पीछे जिले में पार्टी में फैली गुटबाजी है। यही कारण है कि जिलाध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी तक घोषित नहीं कर पा रही हैं। इस संबंध में जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह अगले माह कार्यकारिणी घोषित कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed