फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congress 1

कांग्रेस में पैराशूटर्स ने बढ़ाई टिकट दावेदारों की टेंशन

Mon, 09 Jan 2017 12:56 AM IST
कांग्रेस में पैराशूटर्स ने बढ़ाई टिकट दावेदारों की टेंशन
कांग्रेस में पैराशूटर्स ने बढ़ाई टिकट दावेदारों की टेंशन Updated Mon, 09 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
congress 1
Congress Leader did abusive comment on PM Narendra Modi in Jaipur
कांग्रेस के टिकट दावेदारों को एक साथ दो चिंता सता रही हैं। एक तो सपा और रालोद के साथ बन रही गठबंधन की उम्मीद। अगर गठबंधन हुआ तो कांग्रेस के हिस्से जनपद में बहुत कम सीटें आएंगी। दूसरी टेंशन है पैराशूटर्स से। ये ऐसे नेता हैं जो अचानक से आए हैं और टिकट की लाइन में लग गए हैं। ज्यादा चिंता उन नेताओं से है जो प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के करीबी माने जाते हैं। इनमें दो तीन तो ऐसे हैं जो सिर्फ चुनाव में ही सक्रिय होते हैं। पिछले चुनाव में इनकी जमानत जब्त हुई। फिर भी टिकट के जुगाड़ में लगे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस में जिला संगठन ने प्रत्येक सीट पर तीन-तीन दावेदारों के नाम भेजे हैं। इन दावेदारों ने टिकट के लिए पसीना बहाया है। पार्टी के आंदोलनों में हिस्सा लिया है। अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए मीटिंग की हैं। पहले माना जा रहा था कि सभी उम्मीदवार इसी पैनल से फाइनल होंगे।
विज्ञापन

हाईकमान से भी यही कहा गया कि टिकट इनमें से ही फाइनल होंगे। पार्टी ने इनकी इमेज के बारे में सर्वे भी कराया। इनमें कई समाजसेवी भी हैं। लेकिन सारी कवायद पर अब पानी फिरने का डर है। क्योंकि पैराशूटर्स आने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि शहर की एक सीट से एक चिकित्सक ने चुनाव मैदान में उतरने की मंशा जता दी है। वह पूर्व में भी दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। राज बब्बर के पास हाजिरी लगा रहे हैं। दूसरा चौंकाने वाला नाम भी शहर की एक सीट से है। जिस महिला नेत्री का टिकट सपा से कट चुका, वह अब कांग्रेस में प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, राज बब्बर आगरा से सांसद रहे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी भी यहीं पर बनाई थी। यहीं पर पढ़े भी हैं। उनका शहर में बड़ा संपर्क है। इस बार कांग्रेस के न केवल प्रदेश अध्यक्ष हैं बल्कि चुनाव में उनकी अहम भूमिका है। इसके चलते उनके करीबी लोग टिकट की उम्मीद उनसे लगाए हैं। ऐसे में बेचैनी उन नेताओं में है जो कांग्रेस में प्रत्याशी बनने के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed