{"_id":"5b1a383b4f1c1b614d8b545a","slug":"confusion-about-the-prayers-of-juma-in-agra-and-surrounding-districts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा व आसपास के जिलों में अलविदा जुमा की नमाज को लेकर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा व आसपास के जिलों में अलविदा जुमा की नमाज को लेकर असमंजस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद में अलविदा जुमा की नमाज अदा करते मुसलमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा और उसके आसपास के जिलों में शुक्रवार को रमजान माह के आखिरी जुमा यानि अलविदा जुमा को लेकर नमाजियों में असमंजस बना रहा।
आगरा, मथुरा, एटा और मैनपुरी में यहां के शहर काजी के ऐलान के मुताबिक अलविदा जुमा की नमाज 15 जून को होगी। जबकि फिरोजाबाद में नमाज आज ही अदा की गई।
दरअसल यह असमंजस रमजान के चांद की तस्दीक के वक्त ही शुरू हो गया था। कुछ जगहों पर 8 जून को रमजान की 22 तो कुछ जगह 23 तारीख मानी गई है।

नमाजी
ऐसे में यदि 14 जून को रमजान की 29 तारीख मानी जाए और उस दिन चांद दिख गया तो अगले दिन शुक्रवार को ईद होगी और उस हिसाब से आज ही अलविदा जुमा है।
यदि चांद की नहीं दिखा तो 15 जून को अलविदा जुमा होगा। इस वजह से लोग असमंजस में थे कि आज अलविदा जुमा की नमाज अदा की जाएगी या नहीं।
हालांकि आगरा, मथुरा, एटा और मैनपुरी जिलों में शहर काजी ने ऐलान कर दिया था कि 8 जून को आम जुमा की तरह नमाज अदा की जाएगी जबकि 15 जून को अलविदा पढ़ा जाएगा।
वहीं फिरोजाबाद में आज ही अलविदा जुमा की नमाज अदा की जा रही है। मस्जिद के बाहर रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया है और नमाज नमाज आज ही अदा की गई।