फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   confectioner turned out to be a robber repay a loan of Rs. 4 lakhs so looted earrings from woman

हलवाई निकला लुटेरा: चार लाख का कर्ज चुकाना था...इसलिए महिला से लूटे कुंडल, पुलिस ने किया गरिफ्तार

Sat, 28 Sep 2024 08:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 08:20 AM IST
सार

आगरा के नगला पदी में महिला से सरेशाम लूट करने वाला बदमाश हलवाई निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से उसकी शिनाख्त के बाद गिरफ्तार कर लिया। 

 

विज्ञापन
confectioner turned out to be a robber repay a loan of Rs. 4 lakhs so looted earrings from woman
स्कूटर सवार बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग स्थित नगला हवेली मार्ग पर समाजसेवी की मां से कुंडल नगला पदी के रहने वाले हलवाई ने लूटा था। पुलिस ने शुक्रवार रात को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि 4 लाख का कर्ज होने के कारण वो परेशान था। उसे कोई रास्ता नहीं दिखा तो लूट कर ली। उसका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। पुलिस के पकड़ने पर रोते हुए माफी मांगने लगा।
विज्ञापन


नगला हवेली निवासी समाजसेवी साैरभ सिंह की मां ललिता सिंह के साथ बृहस्पतिवार शाम को वारदात हुई थी। एक्टिवा सवार बदमाश झपट्टा मारकर कुंडल लूटकर ले गया था। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिले। आरोपी बिना नंबर की एक्टिवा पर हेलमेट पहनकर आया था।
विज्ञापन

जिस स्थान पर वारदात हुई, वह घना आबादी क्षेत्र है। पुलिस ने आसपास के कई और सीसीटीवी कैमरे देखे। पुलिस को कई कैमरों में एक्टिवा सवार नजर आया। नगला पदी में पहुंचने पर आरोपी की पहचान जसवीर सिंह के रूप में हो गई। पुलिस ने घर में दबिश दी। वह मिल गया। उसके पास से लूटा गया कुंडल भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उसकी उम्र भी 45 साल है। पूछताछ में बताया कि कर्जदार काफी दिन से चक्कर काट रहे हैं। उसे कोई मदद नहीं मिल पा रही थी। इसलिए लूट कर ली। उसे पता नहीं था कि पकड़ा भी जाएगा। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed