फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Confectioner and two women died due to low fever and oxygen levels

हलवाई और दो महिलाओं की बुखार व ऑक्सीजन लेवल कम होने से चार की हुई मौत

Fri, 07 May 2021 09:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Confectioner and two women died due to low fever and oxygen levels
कासगंज। जिले में लगातार ऑक्सीजन लेवल कम होने और बुखार की स्थिति में ग्रामीण इलाकों में मौत हो रही हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को एक हलवाई व दो महिलाओं की बुखार व ऑक्सीजन लेवल कम होने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत का शिकार गोरहा में हलवाई गिरी की दुकान संचालित करने वाले वेदराम पुत्र सियाराम हुए। बताया गया कि वेदराम हीरानगला के रहने वाले थे और गोरहापुल के पास ही हलवाई गिरी की दुकान चलाते थे। उनकी कोरोना जांच नहीं हो पाई थी। वे कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। रात्रि के समय उनका ऑक्सीजन लेवल गिर जाने से मौत हो गई। उनके परिवार के ही पप्पू ने बताया कि कोरोना की जांच कराने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जांच नहीं हो पाई।
विज्ञापन

वहीं पटियाली इलाके के बीनपुर में सरोज पत्नी दयानंद, दूदावती पत्नी रामौतार की ऑक्सीजन लेवल कम होने से मौत हो गई। ये दोनों महिलाएं भी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं और ऑक्सीजन लेवल गिर रहा था। इनकी भी कोरोना जांच नहीं हो पाई थी। वहीं बीनपुर के जमुना सहाय की भी ऑक्सीजन लेवल कम होने से मौत हो गई। इस तरह से ग्रामीण इलाकों में लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। फतेहपुर के अमित तिवारी का कहना है कि गांव में भी संक्रमण की गति काफी तेज है। तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं। कोरोना के अन्य लक्षण उनमें मौजूद हैं, लेकिन वे जांच नहीं करा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed