Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Conditions worsened due to continuous rain, problems due to waterlogging

Agra News: लगातार बारिश से बिगड़े हालात, जलभराव से परेशानी

Wed, 28 Aug 2024 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Conditions worsened due to continuous rain, problems due to waterlogging
शहर के दीवानी रोड के पास बने रेलवे के अंडरपास में हुआ जलभराव और गुजरते वाहन।
मैनपुरी। मंगलवार रात को जोरदार बारिश के साथ बुधवार को पूरे दिन बारिश का सिलसिला जारी रहा। गर्मी से राहत तो लोगों को मिल गई है, लेकिन अब जलभराव मुसीबत बनने लगा है। बारिश के चलते सरकारी कार्यालयों से लेकर गलियों तक पानी भर रहा है। पूर्वानुमान के अनुसार आगे भी मौसम साफ होने की उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन

गर्मी और उमस बारिश के बाद अब खत्म हो गई है। मंगलवार शाम को हुई बारिश के बाद रात में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। पूरी रात तेज बारिश से सड़कों और गलियों में पानी तो भरा, लेकिन रात में ही निकल गया। इससे जब लोग सुबह उठे तो उन्हें परेशानी नहीं हुई। लेकिन बुधवार को सुबह 8 बजे से ही फिर से बारिश शुरू हो गई। शाम तक ये बारिश का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार शाम से लेकर बुधवार शाम तक कुल 27.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते शहर में दीवानी परिसर में पानी भर गया। जब वादकारी और वकील दीवानी पहुंचे तो उन्हें एक-एक फीट पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इससे उनके जूते और कपड़े खराब हो गए।
विज्ञापन

इतना ही नहीं शहर के निचले क्षेत्र जैसे राजीव गांधी नगर, नगला रते, नगला शिवलाल समेत अन्य क्षेत्रों में जलभराव हो गया। लोग लगातार जलभराव के बीच से होकर गुजरते नजर आए। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हुई। पानी के बीच से घुसकर निकलने में कई बच्चों की ड्रेस भी खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरफ जहां बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है, वहीं धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि धान की फसल को बारिश से फायदा ही होगा।

पहली सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पहली सितंबर तक घने बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की संभावना है। इससे धान की फसल को फायदा होगा। उन्होंने फिलहाल धान की फसल में दवा या खाद न लगाने की सलाह किसानों को दी है।

मंडी में बाधित रही बिक्री
जिले भर के किसान मूंगफली को बेचने के लिए शहर स्थित नवीन मंडी आते हैं। लेकिन मंगलवार रात के साथ ही बुधवार को हुई बारिश के कारण मंडी में व्यापार प्रभावित रहे। बारिश के मौसम को देखते हुए किसान कम संख्या में मंडी पहुंचे। वहीं जो किसान मंडी में फसल लेकर आए थे, उन्होंने भी फसल नहीं उतारी।



रेलवे के अंडरपास में भी भरा पानी

शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल लाइन शहर से होकर गुजरती है। शहर के साथ ही भोगांव व अन्य क्षेत्रों में रेलवे लाइनों पर अंडरपास बनाए गए हैं। ये अंडरपास ही आसपास पड़ने वाले गांव या कस्बों में जाने का एक मात्र रास्ता हैं। बारिश के चलते सभी जगह अंडरपास में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed