फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   condition of the air-conditioned waiting room of UP Roadways where passengers are sweating even in AC

Agra: यूपी रोडवेज के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का हाल, जहां AC में भी यात्री बहा रहे पसीना

Thu, 22 May 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 May 2025 09:52 AM IST
सार

भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए  वातानुकूलित प्रतीक्षालय का हाल भी बेहाल हैं। कहने के लिए तो यहां एसी हैं, लेकिन इसके अंदर भी यात्री पसीना बहा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
condition of the air-conditioned waiting room of UP Roadways where passengers are sweating even in AC
वातानुकूलित प्रतीक्षालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भीषण गर्मी में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के रोडवेज के तमाम वादे ईदगाह बस स्टैंड पर कागजी साबित हो रहे हैं। यहां वातानुकूलित प्रतीक्षालय और वाटरकूलर के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग साफ दिख रहा है। जिस वातानुकूलित प्रतीक्षालय का दावा किया जा रहा है, वह तपती धूप में यात्रियों का पसीना तक सुखा नहीं पा रहा है।
विज्ञापन



ईदगाह बस स्टैंड के पुराने जर्जर भवन की जगह यात्रियों के लिए टीन शेड डालकर नया प्रतीक्षालय बनाया गया था। कहने को तो यह वातानुकूलित है, लेकिन सोमवार को हुई पड़ताल में सामने आया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सिर्फ एक कूलर लगा है। इस चिलचिलाती धूप में यात्रियों को कोई राहत नहीं दे पा रहा यह कूलर एक भद्दा मजाक बनकर रह गया है। वहीं, ठंडे पानी का वादा करने वाले अधिकारी यात्रियों को पीने का सादा पानी तक उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर से जानकारी कर दूर होंगी अव्यवस्थाएं
वहीं, आरएम रोडवेज ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि कई साल पहले वातानुकूलित प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था। अगर वहां कोई अव्यवस्था है तो स्टेशन मास्टर से जानकारी कर उसे जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री जयराम ने बताया कि तेज धूप में पानी ही लोगों के बचने का एकमात्र साधन होता है। यहां ठंडे पानी के लिए तरस रहे हैं। अधिकारी वादे करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।


रोडवेज बस ड्राइवर सियाराम का कहना है कि यह तो सरासर लापरवाही है। वातानुकूलित प्रतीक्षालय के नाम पर सिर्फ दिखावा है। गर्मी में यहां बैठना और न बैठना एक बराबर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed