फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   condition of SN Medical College 10 percent of doctors came late by one and a half hours

UP: एसएन मेडिकल कॉलेज का हाल...डेढ़ घंटे देरी से आए 10 फीसदी डॉक्टर, इंतजार करते मिले मरीज

Tue, 27 May 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 May 2025 10:09 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में देरी से आने की शिकायत पर प्राचार्य की तीन टीमों ने निरीक्षण किया। आलम ये मिला की 10 फीसदी डॉक्टर डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे। मरीज इंतजार करते हुए मिले। 

 

विज्ञापन
condition of SN Medical College 10 percent of doctors came late by one and a half hours
एसएन ओपीडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के औचक निरीक्षण में ओपीडी की बदहाली उजागर हो गई। डेढ़ घंटे तक देरी से डॉक्टर ओपीडी में आए। मरीजों की भीड़ लगी हुई थी, वे चैंबर के बाहर इंतजार करते मिले। निरीक्षण की जानकारी पर कुछ चिकित्सक दौड़ते हुए भी पहुंचे। देरी से आने वाले चिकित्सकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


 

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि ओपीडी का समय सुबह 8 से 2 बजे तक है। सुबह करीब 9:15 बजे से ओपीडी काम्प्लैक्स नंबर एक उन्होंने और ओपीडी नंबर दो काम्प्लैक्स में दूसरी टीम ने निरीक्षण किया। मेडिसिन, बाल रोग, स्त्री रोग, त्वचा रोग, दंत रोग, सर्जरी रोग, हड्डी रोग, मानसिक रोग, फिजियोथेरेपी विभाग समेत सभी ओपीडी के निरीक्षण में 10 फीसदी से अधिक चिकित्सक मौके पर नहीं मिले। इनमें अधिकांश वरिष्ठ चिकित्सक हैं। निरीक्षण के वक्त भी कुछ डॉक्टर दौड़ते हुए आए। इन सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP: उच्च शिक्षा मंत्री की पत्नी के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक ID, चैटिंग में वो बातें...जानकर रह जाएंगे हैरान


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्चा बनवाकर डॉक्टरों का इंतजार करते मिले मरीज
सोमवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना होती है। सोमवार को 3,310 मरीज आए थे। चैंबर में जूनियर-सीनियर रेजिडेंट और कुछ वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। देरी से डॉक्टर आने के कारण चैंबर के बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी। ये गर्मी में परेशान भी हो रहे थे। अकोला के देवेंद्र सिंह ने बताया कि पिता को दिखाने के लिए लाया था। पर्चा बनवाने में घंटा भर लगा, फिर डॉक्टर साहब को दिखाने गया तो यहां भी लंबी कतार लगी थी। कमरे में कम ही डॉक्टर मौजूद थे।

ये भी पढ़ें -   STF का खुलासा: नेशनल शूटर, मीडियाकर्मी, असलहा बाबू...फर्जी शस्त्र लाइसेंस से हथियारों की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़
 
विज्ञापन

एक्सरे कक्ष में भरा सीवेज, 2 घंटे तक ठप रही सेवा
ओपीडी परिसर में एक्सरे सेंटर भी बना है। इसमें बना शौचालय उफनाने से कक्ष में सीवेज भर गया। दुर्गंध और गंदगी फैल गई। इसकी सफाई कराई गई। ऐसे में 10 बजे के करीब एक्सरे सेवा शुरू हो पाई। प्राचार्य ने बताया कि सीवर लाइन को ठीक करा रहे हैं, फिलहाल शौचालय बंद करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed