फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Condition Of Patients Worsened Due To Heat and crowd In SN Medical College Agra

SN Medical College: धक्कामुक्की से हालत खराब, तीन घंटे में मिल पाया इलाज

Wed, 17 Aug 2022 11:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 11:35 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और लेडी लॉयल की ओपीडी में 7395 मरीज आए। कई मरीजों ने परेशान होकर जमीन पर बैठकर इंतजार किया। 

विज्ञापन
Condition Of Patients Worsened Due To Heat and crowd In SN Medical College Agra
लाइन में लगी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में  दो दिन ओपीडी बंद रहने के कारण मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और लेडी लॉयल में मरीजों की भारी भीड़ टूटी। धक्कामुक्की और मारामारी हुई। पर्चा काउंटर और चिकित्सक के चैंबर में भीड़ होने से मरीजों को तीन घंटे तक इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। कई मरीज बेहाल होकर जमीन पर लेट गए। भीड़ अधिक होने से डॉक्टरों ने तीन बजे तक मरीज देखे।

विज्ञापन


एसएन ओपीडी प्रभारी डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि ओपीडी में 2,886 मरीज आए। सुबह काउंटर पर मरीज जल्दी पर्चा बनवाने के लिए धक्कामुक्की करने लगे। इस पर तीन अतिरिक्त गार्ड लगाए और मरीजों की लाइन लगवाई। सुबह 10 से 12 बजे तक सबसे ज्यादा भीड़ रही। मरीज अधिक होने पर तीन बजे तक ओपीडी संचालित रही, वैसे दो बजे तक का समय है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के बाद मरीजों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ गई। मंगलवार को 4,019 मरीज आए। काउंटर पर भीड़ बढ़ने पर दो कर्मचारी अतिरिक्त लगाकर हाथ से पर्चे बनवाए। लेडी लॉयल की मुख्य अधीक्षक डॉ. रेखा गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में 490 मरीज आए। भीड़ अधिक होने के कारण डॉक्टरों के चैंबर के बाहर लंबी लाइन लग गईं। तीन बजे तक मरीजों को देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की पीड़ा

धक्कामुक्की से हुई परेशानी

एसएन में सुबह नौ बजे ओपीडी आ गई थी। गेट के बाहर तक लाइन लगी थी। करीब एक बजे पर्चा बन पाया। धक्कामुक्की से भी परेशानी हुई। 

-नन्ही, खेरागढ़

ढाई घंटे लाइन में खड़ी रही

एसएन में पर्चा बनवाने के लिए मारामारी हो रही थी। ढाई घंटे तक लाइन में खड़े रहने से परेशान हो गई तो अपने परिजन लाइन में लगाने पड़े।  -रूबी रामबाग

दो घंटे में पर्चा बन सका

दो घंटे में पर्चा बनवाकर एसएन में त्वचा रोग विभाग में डॉक्टर को दिखाने पहुंचा, यहां भी एक घंटे बाद नंबर आया। आधा घंटा दवा लेने में लग गए।
-सचिन कुमार, शाहगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed