{"_id":"6af8ca28552c4e7cf20a53dd","slug":"condition-of-patients-with-eyenasal-allergies-and-asthmarespiratory-issues-has-worsened-agra-news-c-25-agr1067-1212457-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आंख-नाक में एलर्जी, अस्थमा-सांस रोगियों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आंख-नाक में एलर्जी, अस्थमा-सांस रोगियों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
एसएन में लगी मरीजों की भीड़
आगरा। मौसम में बदलाव और बढ़ते प्रदूषण के कारण एसएन मेडिकल कॉलेज में आंख-नाक में एलर्जी और अस्थमा-सांस के मरीजों की संख्या 15 दिन में दोगुना हो गई है।
ईएनटी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रीतू गुप्ता ने बताया कि धूल के कण नाक और गले में जाकर एलर्जी कर रहे हैं। इससे कान में भारीपन, सुन्न रहना, जुकाम-सूखी खांसी, नाक और गले में सूखापन की परेशानी मिल रही है। गले में संक्रमण से खराश और बार-बार छींक भी आ रही हैं।
नेत्र रोग विभाग की डॉ. शेफाली मजूमदार ने बताया कि ओपीडी में औसतन रोजाना 200 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें आंखों में एलर्जी के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। रगड़ने से धुंधला दिखना, कॉर्निया पर जख्म भी मिल रहे हैं। वक्ष एवं क्षय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव और बढ़ते प्रदूषण से सीने में जकड़न, भारीपन और सांस लेने में परेशानी के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। अस्थमा और सांस रोगियों की हालत खराब मिल रही है। रोजाना 5-8 मरीजों को गंभीर हाल में भर्ती करना पड़ रहा है। अस्थमा पीड़ित बच्चों की हालत भी बिगड़ी हुई मिल रही है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान:
-कचरा न जलाएं, मास्क पहनकर बाहर जाएं।
-आंखों में धूल जाने पर रगड़ें नहीं, साफ पानी से धोएं।
- अस्थमा-सांस रोगी दवाएं बंद न करें, प्रदूषित क्षेत्र में जाने से बचें।
- सुबह-शाम भाप लें, पुराने मरीज डॉक्टर से दवाएं एडजस्ट कराएं।