फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Condemnation entry given to Tehsildar Sadar and Bhogaon

Agra News: तहसीलदार सदर और भोगांव को दी परिनिंदा प्रविष्टि

Fri, 21 Jun 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Condemnation entry given to Tehsildar Sadar and Bhogaon
मैनपुरी। रियल टाइम खतौनी में अंश निर्धारण के काम में लापरवाही करने वाले दो तहसीलदारों को डीएम ने परिनिंदा प्रविष्टि दी है। इसमें तहसीलदार सदर और भोगांव शामिल हैं। वहीं संबंधित उप जिलाधिकारियों को दो दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए हैं। ये कार्रवाई डीएम ने शासन स्तर पर हुई समीक्षा में जिला की प्रगति खराब मिलने पर की है।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि शासन और राजस्व परिषद से लगातार राजस्व कार्यों की समीक्षा की जा रही है। 18 जून को उन्होंने भी समीक्षा में पाया था कि अंश निर्धारण और ऑनलाइन खसरा फीडिंग में मैनपुरी सदर तहसील और भोगांव सबसे पीछे है। उन्होंने बताया कि कई बार इसे सुधारने के लिए निर्देश दिए गए, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही की गई। इसके चलते उन्होंने तहसीलदार सदर विशाल यादव और तहसीलदार भोगांव कमलेश कुमार को परिनिंदा प्रविष्टि जारी की है। साथ एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed