फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Concrete dam will be built from Kachla to Farrukhabad border

Agra News: कछला से फर्रुखाबाद सीमा तक बनेगा पक्का बांध

Thu, 15 Aug 2024 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Aug 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Concrete dam will be built from Kachla to Farrukhabad border
कासगंज। जिले में गंगा की 77 किलोमीटर गंगा की धारा बहती है। जिले के तीनों तहसील क्षेत्रों में गंगा का बहाव है। प्रतिवर्ष ही जिले के लोग बाढ़ की आपदा का सामना करते हैं। असामान्य स्थिति होने पर यह आपदा बड़ा रूप ले लेती है। गंगा के दक्षिणी किनारे पर पत्थरों की ठोकर (पक्का बांध) बनाने के लिए मुख्य अभियंता (रामगंगा) सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग ने अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्यमंडल अलीगढ़ से आख्या मांगी है। ऐसा होने पर जिले के 150 से अधिक गांव आपदा से बच सकेंगे।शासन में यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष पटियाली के पूर्व विधायक के द्वारा रखा गया था। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लिया और सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को प्रस्ताव के परीक्षण, सर्वेक्षण आदि के संबंध में निर्देश दिए। इस प्रस्ताव में पूर्व विधायक ममतेश शाक्य नये दिए गए प्रस्ताव में मांग उठाई कि कछला से फर्रुखाबाद जनपद की सीमा तक गंगा पर पत्थरों का पक्का बांध बनाया जाए। जिससे जिले में बाढ़ और कटान से होने वाली आपदा से निजात मिल सके। इस संबंध में मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता को पत्र जारी कर आख्या मांगी गई है। आख्या मिलने के बाद बांध के सर्वेक्षण का कार्य होगा। साथ ही इसके तकनीकी पहलू भी परखे जाएंगे। कछला से फर्रुखाबाद सीमा तक गंगा की धारा करीब 50 किलोमीटर है। गंगा की सीमा पश्चिम में अलीगढ़ की सीमा से लगती है। जहां से फर्रुखाबाद की सीमा तक कुल लंबाई 77 किलोमीटर तक है। माना जाता है कि पत्थर की ठोकरें महमूदपुर पुख्ता से लेकर फर्रुखाबाद सीमा तक बनें तो यह प्रस्ताव और उपयोगी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed