फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Concert Near Taj Mahal By Ada Dm Orders Investigations

ताजमहल के पास कांसर्ट प्रकरण: विवाद के विभागों की सफाई, एएसआई कर्मचारियों को गुमराह कर लगाया पंडाल

Sat, 25 Sep 2021 08:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 25 Sep 2021 08:35 AM IST
सार

कांसर्ट मामले में महताब बाग पर तैनात एएसआई कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों को बताया है कि बुधवार दोपहर को जब व्यू प्वाइंट पर हमने पंडाल लगते देखा तो पूछताछ की थी। 

विज्ञापन
Concert Near Taj Mahal By Ada Dm Orders Investigations
आगरा: ताजमहल के पांच सौ मीटर दायरे में कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के पीछे केवल 315 मीटर दूरी पर एडीए द्वारा कराए गए कांसर्ट को चुपचाप बिना किसी विभाग को बताए कराया गया था। ताजमहल और महताब बाग के बीच में ताज व्यू प्वाइंट पर एडीए के इस कार्यक्रम की भनक तक किसी को नहीं लगी। 

विज्ञापन

आगरा विकास प्राधिकरण ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को इस कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं दी थी। कांसर्ट मामले में महताब बाग पर तैनात एएसआई कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों को बताया है कि बुधवार दोपहर को जब व्यू प्वाइंट पर हमने पंडाल लगते देखा तो पूछताछ की थी। पंडाल लगा रहे कर्मचारियों ने हमें बताया कि नाइट व्यू के दौरान बारिश होने पर पर्यटक न भीगें, इसलिए पंडाल लगाया जा रहा है। शाम को जब लाइट एंड साउंड शुरू हुआ, तब हमें कांसर्ट की जानकारी हुई। 
विज्ञापन


ताज के 500 मीटर दायरे में बने 550 अवैध निर्माण
ताजमहल के 500 मीटर प्रतिबंधित दायरे में किसी भी निर्माण पर पाबंदी है। केवल मरम्मत का काम अनुमति लेकर किया जा सकता है। नवनिर्माण पर पूरी तरह से सुप्रीम कोर्ट की रोक है, लेकिन आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने ताज के प्रतिबंधित दायरे में 550 से ज्यादा अवैध निर्माण हो जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। साल 2010 में एएसआई एक्ट में संशोधन के बाद से यह अवैध निर्माण हुए हैं, जिनकी एफआईआर एएसआई ने कराई हुई है। इनमें से 52 अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के आदेश भी दिए जा चुके हैं, लेकिन आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारी यहां अवैध निर्माण नहीं हटा सके। पूरे शहर में स्मारकों के प्रतिबंधित दायरे में 2700 से ज्यादा अवैध निर्माण हैं, जिनमें से 280 को ध्वस्त करने के आदेश भी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे इंतजार, नहीं आए प्रशासन के अफसर
ताजमहल के 500 मीटर दायरे में अवैध निर्माण रोकने के लिए 13 सितंबर को डीएम प्रभु एन सिंह ने ताजगंज थाने में बैठक कर निर्देश दिए थे कि हर शुक्रवार को अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ के साथ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और पुलिस अधिकारी फुट पेट्रोलिंग कर अवैध निर्माण रोकने के लिए निकलेंगे, लेकिन बीते शुक्रवार और इस शुक्रवार को ताजगंज थाने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तीन अधिकारी, कर्मचारी पहुंच गए। तीन घंटे तक इंतजार के बाद वह शुक्रवार को वापस कार्यालय लौट आए। दोनों शुक्रवार को ताजगंज में अवैध निर्माण के लिए फुट पेट्रोलिंग नहीं हो पाई। 

टॉप-10 चिह्नित किए
ताजमहल के 500 मीटर दायरे में अवैध निर्माण तोड़ने के लिए टॉप 10 चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें फिर से नोटिस देने की प्रक्रिया चल रही है। नोटिस के बाद पुलिस बल की उपलब्धता और मशीनरी की अनुमति मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्राधिकरण कराएगा। - डॉ. राजेंद्र पैंसिया, उपाध्यक्ष, एडीए 

ताजमहल के पास कांसर्ट: जनता परेशान-अफसर तोड़ रहे 'सुप्रीम' फरमान, डीएम ने मांगी रिपोर्ट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed